The Alliance: ‘क्या हाल हैं भाई?’ सलमान खान की धांसू एंट्री, सोहेल को लगाया गले, VIDEO वायरल

KNEWS DESK – अमेजन प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘द अलायंस’ में इन दिनों फैमिली वीक चल रहा है। कुणाल खेमू के इस शो में कंटेस्टेंट्स के परिवार और करीबी उनसे मिलने पहुंच रहे हैं। लेकिन अब शो में ऐसी एंट्री हुई है, जिसने सभी कंटेस्टेंट्स को हैरान कर दिया। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपने भाई सोहेल खान से मिलने ‘द अलायंस’ में पहुंचे हैं। शो से सलमान की एंट्री का पहला वीडियो भी सामने आ गया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सलमान खान को देख हैरान रह गए सभी

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में सलमान खान ‘द अलायंस’ के गेट से अपने खास अंदाज में एंट्री लेते दिखाई देते हैं। सलमान को अचानक सामने देखकर शो में मौजूद कंटेस्टेंट्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहता।

अगु स्टेनली, मिनी, रूही दोसानी, जैद दरबार और डेजी शाह समेत बाकी कंटेस्टेंट्स भी सलमान को देखकर काफी एक्साइटेड नजर आते हैं।

इसके बाद सलमान सीधे अपने भाई सोहेल खान के पास पहुंचते हैं और उन्हें गले लगा लेते हैं। भाई से मिलते हुए सलमान कहते हैं, “क्या हाल हैं भाई?” सलमान को गले लगाते ही सोहेल भी काफी इमोशनल दिखाई देते हैं।

सलमान-सोहेल ने एक घंटे तक की बातचीत?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान ने शो के अंदर सोहेल के साथ काफी वक्त बिताया। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई।

इस दौरान सलमान ने सोहेल से उनके गेम को लेकर भी बात की और उन्हें कुछ टिप्स दिए। हालांकि, दोनों के बीच गेम को लेकर क्या बातचीत हुई, इसका खुलासा आने वाले एपिसोड में ही हो सकता है।

सीमा सजदेह के जाने के बाद लो थे सोहेल

सोहेल खान ने ‘द अलायंस’ में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की थी। इसके बाद उनकी एक्स वाइफ सीमा सजदेह भी शो का हिस्सा बनी थीं। हालांकि अब सीमा शो से बाहर हो चुकी हैं।

https://www.instagram.com/reels/DbfTQxPTyOw/

बताया जा रहा है कि ‘ऐस’ कुशाल टंडन ने सीमा को शो से बाहर किया था। सीमा के एविक्शन के बाद सोहेल काफी लो महसूस कर रहे थे। शो के दौरान वह सीमा के साथ अपने दिल की कई बातें शेयर कर पाते थे। ऐसे में उनके जाने के बाद सोहेल को सलमान का सपोर्ट मिलता दिखाई दे रहा है।

फैमिली वीक में पहुंचे कई खास मेहमान

‘द अलायंस’ के फैमिली वीक में इससे पहले भी कई कंटेस्टेंट्स के करीबी शो में पहुंच चुके हैं। अर्सलान गोनी से मिलने उनकी गर्लफ्रेंड सुजैन खान पहुंचीं, जबकि मिनी से मिलने उनके पति कबीर और बच्चे आए।

कुशाल टंडन की बहन और उनकी दोस्त काम्या पंजाबी भी फैमिली वीक का हिस्सा बनीं। लेकिन इन सभी के बीच सलमान खान की एंट्री ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं।

क्या बदल जाएगा सोहेल खान का गेम?

सलमान खान और उनके भाइयों के बीच हमेशा से मजबूत बॉन्डिंग देखने को मिली है। सलमान कई मौकों पर अपने परिवार के साथ खड़े नजर आए हैं। ‘द अलायंस’ में भी वह सोहेल का हौसला बढ़ाते दिखाई देंगे।

अब सवाल यह है कि सलमान से मिलने और उनकी सलाह के बाद सोहेल खान के गेम में क्या बदलाव आता है। सलमान खान वाला पूरा एपिसोड जल्द दर्शकों के सामने आएगा।

वहीं शो में फिलहाल कुशाल टंडन ‘ऐस’ बने हुए हैं। चर्चा है कि आने वाले समय में अली गोनी उन्हें रिप्लेस कर शो के फाइनल ‘ऐस’ बन सकते हैं और फिनाले में पहुंचने वाले पहले कंटेस्टेंट भी बन सकते हैं। हालांकि इसे लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *