बात-बात में सुनीता आहूजा ने खोला गोविंदा का पर्सनल राज, कहा- ‘अब वो पैच लगाते हैं’

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों अपने बेबाक बयानों को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। हाल ही में वह अपनी बेटी के साथ टीवी कुकिंग शो ‘मां तो हैं न’ में नजर आईं, जहां उनकी मौजूदगी ने दर्शकों का ध्यान खींचा।

शो और इंटरव्यू के बीच सुनीता आहूजा का एक पुराना क्लिप भी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने ‘GOAT’ शब्द को लेकर अपनी अनभिज्ञता जाहिर की। उन्होंने बताया कि उन्हें यह जेन-जी स्लैंग समझ नहीं आया और पहले उन्होंने इसका मतलब ‘बकरी’ समझ लिया था। इसी दौरान उन्होंने हंसते हुए कहा कि वह कहना चाहती थीं कि गोविंदा ‘शेर’ जैसे हैं, न कि बकरी।

इंटरव्यू में सुनीता ने गोविंदा की पर्सनैलिटी की तारीफ भी की और उनकी पहली मुलाकात के अनुभव साझा किए। इसी बातचीत में उन्होंने यह भी खुलासा किया कि गोविंदा अब हेयर पैच का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें कोई छिपाने वाली बात नहीं है, क्योंकि आजकल कई लोग इस तरह के विकल्प अपनाते हैं।

सुनीता आहूजा के इन बयानों के बाद सोशल मीडिया पर फिर से चर्चा तेज हो गई है। जहां कुछ लोग उनके स्पष्ट और बेबाक अंदाज की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।

इसी बीच रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनीता आहूजा जल्द ही रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में भी नजर आ सकती हैं, जिसे लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है।