KNEWS DESK – सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा उर्फ ‘रेबल किड’ एक बार फिर अपने पुराने वीडियो को लेकर विवादों में आ गई हैं। अपने बेबाक और स्पष्ट बयानों के लिए जानी जाने वाली अपूर्वा अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा और ट्रोलिंग का केंद्र बनी रहती हैं।

हाल ही में उनका एक पुराना वीडियो फिर से वायरल हो गया है, जिसमें उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर टिप्पणी की है। वीडियो में अपूर्वा कहती नजर आती हैं कि वह किसी छोटे रोल के लिए किसी तरह का समझौता नहीं करेंगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई बहुत बड़ी रकम यानी करोड़ों रुपये की पेशकश करे, तभी वह इस बारे में सोच सकती हैं, लेकिन किसी रोल के लिए नहीं।

इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। कई यूजर्स ने उनके इस बयान की आलोचना की है, जबकि कुछ लोग इसे उनके निजी विचार बताकर उनका समर्थन भी कर रहे हैं।

यह पहली बार नहीं है जब अपूर्वा मखीजा विवादों में आई हों। इससे पहले भी उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह अपने हाथ का कलावा काटती नजर आई थीं। इस क्लिप को लेकर भी उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।
लगातार सामने आ रहे ऐसे वीडियो के चलते अपूर्वा एक बार फिर चर्चा में हैं और सोशल मीडिया पर उनके बयान को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।