‘आज के बॉलीवुड में नहीं मिलते ऐसे रिश्ते’… ऋतिक संग फोटो शेयर कर अमीषा पटेल ने इंडस्ट्री पर कसा तंज

KNEWS DESK – बॉलीवुड अभिनेत्री Ameesha Patel ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पोस्ट से एक बार फिर चर्चा बटोर ली है। अमीषा ने अपने पहले को-स्टार Hrithik Roshan के साथ एक पुरानी और अनदेखी तस्वीर शेयर की है। इस फोटो के साथ उन्होंने ऐसा कैप्शन लिखा, जिसे लोग आज के बॉलीवुड कल्चर पर तंज मान रहे हैं।

दरअसल, अमीषा पटेल ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘संडे थ्रोबैक’ सीरीज के तहत फिल्म Kaho Naa… Pyaar Hai की शूटिंग के दिनों की तस्वीर शेयर की। फोटो में अमीषा और ऋतिक किसी रेस्टोरेंट में साथ डिनर करते नजर आ रहे हैं।

“आज के दौर में नहीं दिखते ऐसे रिश्ते”

तस्वीर शेयर करते हुए अमीषा ने लिखा कि यह फोटो फिल्म की शूटिंग के दौरान फुकेट में क्लिक की गई थी। उन्होंने बताया कि वह अपने “रोहित/राज” यानी ऋतिक रोशन के साथ डिनर कर रही थीं।

पोस्ट में आगे अमीषा ने लिखा कि उस दौर में रिश्तों में मासूमियत और सच्चाई होती थी, जो आज बॉलीवुड में को-स्टार्स के बीच कम देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि वह खुद को खुशकिस्मत मानती हैं कि उन्हें इंडस्ट्री में ऐसे सच्चे दोस्त और रिश्ते मिले जो आज भी कायम हैं।

https://www.instagram.com/p/DYtvzlIxf29/

पहली ही फिल्म से बने थे सुपरस्टार

साल 2000 में रिलीज हुई Kaho Naa… Pyaar Hai से ही अमीषा पटेल और ऋतिक रोशन ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और दोनों रातों-रात स्टार बन गए।

ऋतिक और अमीषा की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। यही वजह है कि आज भी इस फिल्म को बॉलीवुड की सबसे यादगार रोमांटिक फिल्मों में गिना जाता है।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं अमीषा

50 साल की उम्र में भी अमीषा पटेल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने ग्लैमरस फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

‘गदर 2’ से किया शानदार कमबैक

अमीषा पटेल ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दीं, लेकिन Gadar: Ek Prem Katha ने उन्हें खास पहचान दिलाई। इसके बाद साल 2023 में आई Gadar 2 से उन्होंने दमदार वापसी की।

फिल्म में Sunny Deol और अमीषा की जोड़ी को फिर से दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 691 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *