बहन श्वेता ने सुशांत सिंह राजपूत की बर्थ एनिवर्सरी पर शेयर किया वीडियो, एक्टर के लिए लिखी खास बात

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आज बर्थ एनिवर्सरी है| एक्टर भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन फैंस के दिलों में वो आज भी जिंदा हैं| सभी सुशांत को बेहद प्यार करते हैं| आज एक्टर की फैमिली और फैंस उनका बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं| सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी सोशल मीडिया पर अपने भाई सुशांत के लिए एक प्यारा सा मैसेज लिखा है और उन्हें बर्थ एनिवर्सरी पर विश किया है|

 

Late Sushant Singh Rajput Sister Shweta Singh Shared A Video। सुशांत सिंह  राजपूत श्वेता सिंह कीर्ति

बहन श्वेता ने सुशांत को किया बर्थडे विश 

बहन श्वेता ने एक वीडियो भी शेयर किया है| इस वीडियो में सुशांत के हैप्पी मोमेंट्स हैं| श्वेता ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- मेरा सोना सा भाई, हैप्पी बर्थडे| लव यू| उम्मीद करती हूं कि आप लाखों दिलों में रहते हैं और उन्हें अच्छा बनने के लिए मोटिवेट करते हैं| आपकी लिगेसी उन लाखों लोगों के लिए है, जिन्हें आपने इंस्पायर किया| हर कोई ये समझे कि ईश्वर ही आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता है| आपको गर्व महसूस हो| हैप्पी बर्थडे मेरे गाइडिंग स्टार| आप हमेशा ही चमकते रहो और हमें रास्ता दिखाते रहो| आगे उन्होंने लिखा- प्यार और शुभकामनाएं भेज रही हूं ताकि स्वर्ग में भी आप हमारा प्यार महसूस कर सकें|

फैन्स ने किया सुशांत सिंह को याद 

सुशांत के फैंस भी उन्हें याद कर रहे हैं| श्वेता की पोस्ट पर सुशांत के फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं और सुशांत को विश कर रहे हैं| एक फैन ने लिखा- हैप्पी बर्थडे स्टार बॉय| एक ने लिखा- हैप्पी बर्थडे मोस्टर टैलेंटेड और दयालु सुपरस्टार| वहीं कुछ फैंस ने लिखा कि हम सुशांत को बहुत मिस कर रहे हैं|

14 जून 2020 को सुशांत की डेथ हुई थी| वो अपने घर में मृत पाए गए थे| सुशांत इंडस्ट्री के जाने-माने स्टार रहे| उन्हें शो पवित्र रिश्ता से नेम-फेम मिला| इस शो में वो एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के अपोजिट रोल में थे| सुशांत ने फिल्मों में भी काम किया| उन्होंने काई पो छे से बॉलीवुड में डेब्यू किया था| वो फिल्म शुद्ध देसी रोमांस, पीके, एम एस धोनी, राबता, वेलकम टू न्यू यॉर्क, केदारनाथ, सोनचिड़िया, छिछोरे, ड्राइव और दिल बेचारा में नजर आए|फिल्म दिल बेचारा सुशांत की डेथ के बाद रिलीज हुई थी| इस फिल्म को फैंस ने खूब प्यार दिया था|

यह भी पढ़ें – विक्रांत मैसी की 12वीं फेल को देख भावुक हुए विक्की कौशल, बोले- ‘साल की सबसे बेहतरीन…’

About Post Author