विक्रांत मैसी की 12वीं फेल को देख भावुक हुए विक्की कौशल, बोले- ‘साल की सबसे बेहतरीन…’

KNEWS DESK- विक्रांत मैसी की फिल्म 12वीं फेल ने सिनेमाघरों में धूम मचाया हुआ है| डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है| कई सेलेब्स ने भी फिल्म की जमकर तारीफ़ की है| वहीं अब एक्टर विक्की कौशल ने फिल्म 12वीं फेल देखी, जिसके बाद एक्टर ने फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी राय दी|

फिल्म 12वीं फेल को फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी काफी पसंद कर रहे हैं| ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 12th फेल देखने के बाद विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट स्टोरी शेयर की है| इस स्टोरी में एक्टर ने लिखा है- शब्द नहीं हैं मेरे पास तारीफ के लिए, फिल्म देख कर बहुत रोया लेकिन दिल खुश हो गया है| बेस्ट फिल्म, बेस्ट परफॉर्मेंस और साल की सबसे बेहतरीन कहानी| सिनेमा की क्या शानदार पेशकश| विधु विनोद चोपड़ा आपको इस कमाल की फिल्म बनाने के लिए सलाम| विक्रांत मैसी जल्द मिलकर तुमको गले लगाना है, आपकी परफॉर्मेंस प्रेरित करने वाली है| उन्होंने आगे लिखा- मेधा शंकर तुम भी काफी लाजवाब रहीं| इस यादगार फिल्म को बनाने के लिए पूरी टीम को मेरी तरफ से सैल्यूट|

आपको बता दें कि फिल्म 12th फेल आईपीएस मनोज कुमार शर्मा के जीवन से प्रेरित है| विक्की कौशल के जरिए फिल्म की तारीफ सुनकर विक्रांत मैसी ने उनका आभार व्यक्त किया है| विक्रांत ने विक्की की स्टोरी को इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा- मेरे फेवरेट एक्टर आपका बहुत-बहुत धन्यवाद| मैं भी आपसे मिलने का इंतजार नहीं कर सकता और फिर हम दोनों एक दूसरे को गले भी लगाएंगे|

About Post Author