रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो बनाने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार, साउथ एक्ट्रेस ने किया पुलिस का शुक्रिया

KNEWS DESK – बीते दिन रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था| जिसके बाद एक्ट्रेस ने पुलिस कंप्लेंट की थी अब पुलिस ने इस  मामले में बड़ी जीत हासिल की है| एक्ट्रेस के डीपफेक बनाने वाले शख्स को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| बता दें कि बीते साल एक्ट्रेस ने इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई थी| वहीं अब दिल्ली पुलिस की इस कामयाबी पर रश्मिका मंदाना ने अपनी प्रतिक्रिया दी है|

रश्मिका मंदाना Deepfake वीडियो मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

एक्ट्रेस ने दिल्ली पुलिस का किया शुक्रिया 

रश्मिका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दिल्ली पुलिस का शुक्रिया किया है| रश्मिका ने एक नोट शेयर किया है, जहां उन्होंने लिखा है कि ‘इस केस के आरोपियों को पकड़ने के लिए मैं दिल्ली पुलिस का बहुत-बहुत धन्यवाद करती हूं| मैं उन सभी लोगों का दिल से आभार व्यक्त करना चाहती हूं, जो इस मुश्किल घड़ी में मेरे साथ खड़े रहे और मेरी मदद की|’

रश्मिका ने दी सभी को चेतावनी

एक्ट्रेस ने सभी युवाओं को चेतावनी देते हुए आगे लिखा कि ‘सभी लड़के और लड़की ध्यान से सुन लें अगर आपकी तस्वीर का इस्तेमाल किसी भी तरह से छवि खराब करने में किया जा रहा है, तो ये एक दम गलत| आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि ऐसे केस में कौन साथ दे सकता है, जो एक्शन लेने में आपकी हर संभव सहायता करेंगे|’

ये सेलेब्स भी हो चुके हैं डीपफेक वीडियो का शिकार

सिर्फ रश्मिका ही नहीं बॉलीवुड के कई सरे सितारे डीपफेक का शिकार हो चुके हैं| इस लिस्ट में आलिया भट्ट, काजोल, नोरा फतेही के भी डीपफेक वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे| हांलाकि, इस मामले को सभी सेलेब्स ने गंभीरता से लिया और फौरन इसपर एक्शन लेने की मांग भी रखी|

https://www.instagram.com/p/C2HvUUVotb9/

वर्कफ्रंट 

‘एनिमल’ की ग्रैंड सक्सेस के बाद रश्मिका अब ‘पुष्पा 2: द रूल’ की तैयारी में जुट गई है| इन दिनों वह फिल्म की शूटिंग में व्यस्थ हैं| आलू अर्जुन स्टारर ये फिल्म इसी साल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी| फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं|

यह भी पढ़ें – Bigg Boss 17: आयशा खान हुईं घर से बेघर, जाते-जाते मुनव्वर से कही ये बात

About Post Author