मंदिर में माथा टेकते समय शिल्पा शेट्टी से हुई ये गलती, यूजर्स ने किया ट्रोल

KNEWS DESK- 22 जनवरी 2024 पूरे भारत के लिए ऐतिहासिक दिन बन गया| कल अयोध्या के राम मंदिर में पूरे विधि-विधान के साथ रामलला मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कर दी गई है| इस अवसर पर देश भर में उत्साह देखने को मिला| वहीं अब बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है| साथ ही यूजर्स एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं| चलिए आपको पूरा मामला बताते हैं|

बता दें कि कल आम से लेकर सेलेब्स तक सभी भक्तिमय थे और मंदिरों में जाकर भगवान का आशीर्वाद ले रहे थे| वहीं एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी बीते दिन सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन के लिए गईं| इस दौरान एक्ट्रेस ने भगवा रंग की साड़ी पहनी थी, जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं| जब शिल्पा मंदिर में माथा टेक रही थीं, तो उन्होंने सिर झुकाते समय अपनी साड़ी के पल्लू को आगे किया और उस पर अपना माथा रखा|

मंदिर में माथा टेकते समय अपनी साड़ी के पल्लू को आगे करने की वजह से शिल्पा शेट्टी को काफी ट्रोल किया जा रहा है| यूजर्स इस बात पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं| एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि माथा विद दुपट्टा, स्किन की रक्षा भी जरूरी है| दूसरे यूजर ने लिखा कि ढकोसला| तीसरे यूजर ने लिखा कि माथा जमीन पर टेका जाता है पल्लू पर नहीं| एक अन्य यूजर ने लिखा कि माथा टेकते वक्त साड़ी डालनी जरूरी थी?…इसी तरह लोग वीडियो पर अपनी राय दे रहे हैं|

About Post Author