राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने किया खटिया बिछाओ- भ्रष्टाचार मिटाओ आन्दोलन, लेखपालों की मनमानी से नहीं मिल पा रहा सरकारी योजनाओं का लाभ

रिपोर्ट – शाहनवाज़ खान

कानपुर – राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने आज तहसील सदर में लेखपालों की मनमानी के विरोध में खाट बिछाओ- भ्रष्टाचार मिटाओ आन्दोलन के चलते संयुक्त पुलिस आयुक्त अलर्ट हो गये, रात से ही टेलिफोन पर वार्ता का क्रम जारी रहा, पर वार्ता में हल न निकलने पर सुबह 10 बजे संयुक्त पुलिस आयुक्त के आवास पर वार्ता के लिये समय निर्धारित हुआ|

लगेगी लेखपालों की मनमानी पर रोक

राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार की संयुक्त पुलिस आयुक्त के आवास पर वार्ता क्रम शुरू हुआ| वार्ता में लेखपालों की मनमानी पर रोक लगाने व आवेदन पत्रों पर फर्जी रिपोर्ट लगाने वाले लेखपालों पर कार्यवाही करने, तहसील मे लम्बित आवेदन पत्रों की जांच रिपोर्ट तत्काल समाज कल्याण विभाग व महिला कल्याण विभाग भिजवाने का निर्णय हुआ| उसके बाद एस०डी०एम० सदर ने सभी मामलों जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही का आदेश दिया है|

 लेखपाल घर बैठे आवेदन पत्रों पर फर्जी रिपोर्ट लगाकर कर रहें अपात्र 

उधर राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के कार्यकर्ता तहसील मे खटिया बिछा कर प्रदर्शन करते रहें| कार्यवाही के आश्वासन पर आन्दोलन खत्म हुआ| राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि लेखपाल घर बैठे आय प्रमाण पत्र, पेंशन आवेदन, आसरा आवास के आवेदन पत्रों पर फर्जी रिपोर्ट लगाकर अपात्र कर रहें हैं, जिसके कारण पात्र दिव्यांगजन, बृद्ध, विधवा को सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है| आय प्रमाण पत्र कि स्थिति ये है| कि दिव्यांग महिला आय प्रमाण पत्र 7000 रूपया मासिक का और उसके पति का आय प्रमाण पत्र 5000 रूपया का बना दिया गया है| इसी प्रकार एक दिव्यांग का आय प्रमाण पत्र 8000 रूपया का बना दिया गया और एक माह बाद दुबारा आवेदन करने पर उसका आय प्रमाण पत्र 5000 रूपया का बनाया गया , इसी प्रकार दिव्यांगजनो, बृद्ध, विधवा महिलाओं का आय प्रमाण पत्र उनकी आमदनी से अधिक का बना दिया जाता है| आसरा आवास योजना में जांच रिपोर्ट में आय अधिक दिखाकर, पता मिला नहीं रिपोर्ट लगाकर अपात्र कर दिया गया है| लेखपालों कि मनमानी से दिव्यांगजन, बृद्ध, विधवाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

ये भी पढ़ें-   Bigg Boss 17: घर से बेघर होने के बाद भी मुनव्वर फारुकी को टारगेट कर रहीं आयशा खान, बोलीं- ‘वो नहीं बनना चाहिए विनर…’

About Post Author