शमिता शेट्टी, अमृता राव और दिशा पटानी मुंबई एयरपोर्ट पर आईं नजर, देखें एक्ट्रेसेस के लुक

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी, अमृता राव और दिशा पटानी को शनिवार को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। आपको एक्ट्रेसेस के लुक दिखाते हैं|

शमिता शेट्टी ने मैचिंग जॉगर्स और व्हाइट स्नीकर्स के साथ ग्रीन कलर की स्वेटशर्ट पहनी थी। उन्होंने अपने लुक को शेड्स से पूरा किया। उनके पास ब्लैक टोट बैग भी था। शमिता शेट्टी ने हाल ही में सुश्रुत जैन डायरेक्टिड सोशियल ड्रामा “द टेनेंट” में काम किया था। इसमें उनके साथ रुद्राक्ष जयसवाल भी थे।

अमृता राव ने व्हाइट टॉप और व्हाइट पैंट के साथ पिंक ब्लैजर पहना हुआ था, जिसको उन्होंने शेड्स और हील्स के साथ पूरा किया। वे ‘मस्ती’ (2004), ‘मैं हूं ना’ (2004) और ‘विवाह’ (2006) जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं।

दिशा पटानी को डेनिम के साथ क्रॉप टॉप पहने देखा गया। उन्होंने अपने लुक को व्हाइट स्नीकर्स से पूरा किया। उन्होंने स्लिंग बैग भी कैरी किया हुआ था। दिशा ने हाल ही में करण जौहर की “योद्धा” में देखा गया था। इसमें उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशि खन्ना भी लीड रोल में थे।

यह भी पढ़ें – हरियाणा सरकार ने गर्मी के मौसम में लोगों को पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी उपलब्ध करवाने के लिए उठाए कदम: बनवारी लाल

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.