शाहरुख खान की डंकी बॉक्स ऑफिस पर मचा रही है धमाल, जानें फिल्म का कलेक्शन

KNEWS DESK – बॉलीवुड के किंग खान की फिल्म ‘डंकी’ 21 दिसंबर को रिलीज हुई थी| फिल्म को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं| डंकी बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन कर रही है| फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं| 10 दिनों में फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ वर्ल्डवाइड भी धमाकेदार कमाई कर रही है| जहां भारत में फिल्म 200 करोड़ क्लब में एंट्री लेने के लिए तैयार है तो वही दुनियाभर में भी 300 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है|

Dunki Day 3 Collection: सालार के रिलीज के बाद डंकी की कमाई में आई गिरावट, जानें फिल्म का अबतक का कलेक्शन

डंकी का कलेक्शन 

रिपोर्ट के मुताबिक ‘डंकी’ ने 9वें दिन 7.25 करोड़ रुपए का कारोबार किया था| वहीं अब 10वें दिन की शुरुआती रिपोर्ट सामने आ गई है| आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने दूसरे शनिवार को अब तक (शाम 6 बजे तक) 5.19 करोड़ रुपए कमा लिए है| इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ‘डंकी’ का कुल कलेक्शन 172.66 करोड़ रुपए हो गया है|

‘डंकी’ का डे वाइज कलेक्शन

Day 1  ₹ 29.2 करोड़
Day 2  ₹ 20.12 करोड़
Day 3 ₹ 25.61 करोड़
Day 4 ₹ 30.7 करोड़
Day 5 ₹ 24.32 करोड़
Day 6 ₹ 11.56 करोड़
Day 7 ₹ 10.5 करोड़
Day 8 ₹ 8.21 करोड़
Day 9 ₹ 7.25 करोड़
Day 10 ₹ 5.19 करोड़
कुल ₹ 172.66 करोड़

डंकी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

‘डंकी’ ने अब तक 340.10 करोड़ रुपए कमा लिए हैं| ‘डंकी’ शाहरुख खान की  साल की तीसरी फिल्म है और पिछली दो फिल्मों जवान और पठान की तरह इसने भी दुनियाभर में खूब नोट बटोरे हैं| फिल्म का ये कलेक्शन तब है जब पर्दे पर ‘डंकी’ के साथ साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘सालार’ भी क्लैश कर गई है|

‘सालार’ का कलेक्शन

‘सालार’ को प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया है| फिल्म ‘डंकी’ के आगे अच्छी कमाई कर रही है| घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ‘सालार’ ने अब तक 300 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार कर लिया है|

यह भी पढ़ें – बच्चों से हालचाल लेना नहीं भूले सीएम योगी, बाबा को देख भाव विह्वल हो उठे बच्चे

About Post Author