शाहरुख खान को मिली जान से मारने की धमकी, महाराष्ट्र सरकार ने एक्टर को दी Y+ सिक्योरिटी

KNEWS DESK- बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान इस समय बॉक्स ऑफिस के बादशाह बन कर छाए हुए हैं| इसी दौरान एक्टर की जान को भी खतरा बताया जा रहा है, जिसके चलते उनकी सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लेते हुए उनको Y+ सिक्योरिटी दी गई है|

मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शाहरुख खान ने राज्य सरकार को लिखित शिकायत दी थी कि फिल्म ‘पठान’ और ‘जवान’ के बाद उन्हें जान से मारने की धमकी भरे कॉल आ रहे हैं| जिसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने अभिनेता शाहरुख खान की सुरक्षा बढ़ाकर Y+ कर दी गई है| एक्टर को मुंबई पुलिस द्वारा मुहैया कराई गई Y+ सिक्योरिटी में 6 पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर और 5 वेपन्स 24 घंटे शाहरुख खान के ही साथ रहेंगे|

आपको बता दें, पुलिस को जानकारी मिली थी की शाहरुख खान की जान को खतरा है| हाल ही में उनकी फिल्म पठान और जवान के हिट होने के बाद शाहरुख अंडरवर्ल्ड और गैंगस्टर के नजरों में चढ़ गए हैं| इसके पहले सिर्फ 2 पुलिस वाले ही उनकी सुरक्षा में तैनात थे| एक्टर की ये सुरक्षा पेड होगी यानी इसके लिए उन्हें सरकार को पैसे देने होंगे|

वहीं अगर बात करें एक्टर के वर्कफ्रंट की तो दो ब्लॉकबस्टर देने के बाद अब शाहरुख के पास एक और फिल्म है, ‘डंकी’ ये फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है| फिल्म को राजकुमार हिरानी डायरेक्ट कर रहे हैं| सभी फैंस भी इस फिल्म का काफी इन्तजार कर रहे हैं|

About Post Author