सुहाना खान का ये लुक देखकर फैंस के मुंह से निकला WoW…, देखें ये वीडियो

KNEWS DESK- शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान अपनी डेब्यू फिल्म द आर्चीज को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं| रिलीज के बाद द आर्चीज मूवी की गैंग के साथ सुहाना खान डिनर पर स्पॉट हुईं| जहां वे वेस्टर्न, मॉर्डन या स्टाइलिश लुक में नहीं बल्कि सूट पहने नजर आईं, एक्ट्रेस की सादगी ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा|

सुहाना खान का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वे पीले रंग के खूबसूरत कढ़ाई वाले सूट सलवार में नजर आ रही हैं| जैसे ही वो कैमरों के सामने आईं तो उन्हें देख कैमरे भी दंग रह गए| माथे पर बिंदी, खुले बाल, सिंपल सा लुक वो भी बिना मेकअप सुहाना की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था| ऐसे कम मौकों पर ही सुहाना को स्पॉट किया जाता है लेकिन इंडियन लुक में उन्हें देखकर सभी लोग एक्ट्रेस के दीवाने हो गये|

वहीं सुहाना के इस लुक पर सभी लोग कमेंट्स के जरिये उनकी तारीफ कर रहे हैं| लोगों की नजरें एक्ट्रेस के लुक से हट ही नहीं रही हैं| द आर्चीज मूवी के बाद अब सुहाना जल्द ही अपने अगले प्रोजेक्ट से जुड़ने वाली हैं| एक्ट्रेस अब एक बिग बजट और बिग स्टार मूवी में नजर आएंगी| खास बात ये कि फिल्म में शाहरुख खान भी होंगे| दोनों एक्शन थ्रिलर मूवी का हिस्सा बनने जा रहे हैं| जानकारी के अनुसार, फिल्म की शूटिंग जनवरी से शुरू होगी|

About Post Author