KNEWS DESK – बॉलीवुड के सुपरस्टार Salman Khan एक बार फिर ईद 2027 पर बड़ा धमाका करने की तैयारी में हैं। उनकी आगामी फिल्म फिलहाल ‘SVC63’ नाम से चर्चा में है, लेकिन मेकर्स अब इसे एक ग्रैंड अंदाज में लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं। इस फिल्म को Vamshi Paidipally डायरेक्ट कर रहे हैं, जबकि प्रोड्यूसर Dil Raju इसे बड़े स्तर पर पेश करने वाले हैं। फिल्म में सलमान खान के अपोजिट Nayanthara नजर आएंगी।

हालांकि इस साल सलमान खान की ‘मातृभूमि’ रिलीज होने वाली है, लेकिन उसकी रिलीज डेट अभी तक तय नहीं हो पाई है। खुद सलमान ने भी हाल ही में शूटिंग शुरू होने के दौरान शेयर किए गए वीडियो में इस बात का जिक्र किया था। ऐसे में फैंस की नजरें अब उनकी अगली बड़ी फिल्म पर टिकी हुई हैं, जो ईद 2027 के लिए लॉक मानी जा रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स फिल्म के टाइटल अनाउंसमेंट को बेहद खास बनाना चाहते हैं। इसके लिए एक स्पेशल टाइटल लॉन्च वीडियो शूट करने की तैयारी चल रही है। अभी तक इस प्रोजेक्ट को ‘SVC63’ कहा जा रहा है, जो बैनर Sri Venkateswara Creations का 63वां प्रोडक्शन है। लेकिन अब इसे साउथ फिल्मों की तरह भव्य तरीके से पेश करने की रणनीति बनाई जा रही है।
बताया जा रहा है कि जिस तरह साउथ सिनेमा में बड़ी फिल्मों के टाइटल शानदार विजुअल एसेट्स और दमदार प्रोमो के साथ लॉन्च किए जाते हैं, उसी स्टाइल को इस फिल्म में भी अपनाया जाएगा। सलमान खान के स्टारडम और उनके स्वैग को पूरी तरह से कैश करने के लिए टीम एक अलग वीडियो शूट करेगी, जिसमें उनका दमदार लुक और फिल्म की पहली झलक देखने को मिल सकती है।
फिल्म का शूट शुरू हो चुका है, लेकिन टाइटल रिवील वीडियो की शूटिंग की तारीख अभी तय नहीं हुई है। मेकर्स चाहते हैं कि यह प्रोमो सलमान की स्क्रीन प्रेजेंस के साथ पूरा न्याय करे और फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा करे।
दिलचस्प बात यह है कि सलमान खान ने एक बार फिर ईद रिलीज पर दांव लगाया है। ईद उनके लिए हमेशा लकी साबित हुई है, हालांकि साल 2025 में ‘सिकंदर’ ने उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया था। अब ईद 2027 पर उनकी यह नई फिल्म रिलीज होगी, जहां बॉक्स ऑफिस पर Prabhas की फिल्म ‘स्पिरिट’ से संभावित क्लैश भी देखने को मिल सकता है।