KNEWS DESK – बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर अपनी नई वेब सीरीज ‘ब्राउन’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। मर्डर मिस्ट्री पर आधारित यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है। रिलीज से पहले मुंबई में इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जहां फिल्म और टीवी जगत की कई नामी हस्तियां पहुंचीं। हालांकि इस इवेंट में सबसे ज्यादा चर्चा कपूर परिवार की मौजूदगी की रही।
करिश्मा कपूर को सपोर्ट करने के लिए उनकी बहन करीना कपूर और जीजा सैफ अली खान भी स्क्रीनिंग में शामिल हुए। दोनों की एंट्री ने कैमरों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल होने लगे।
सिंपल लुक में छाईं करीना कपूर
इवेंट के दौरान करीना कपूर बेहद सादगी भरे लेकिन स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। उन्होंने हल्के नीले रंग का फ्लोरल प्रिंटेड सूट पहना था, जिसमें उनका लुक काफी आकर्षक लग रहा था। वहीं सैफ अली खान ब्लैक रंग के पठानी कुर्ता-पायजामा में दिखाई दिए। दोनों का ट्रेडिशनल और एलिगेंट लुक फैंस को काफी पसंद आया।
https://www.instagram.com/reels/DZK3iXEMcTh/
करिश्मा के साथ दिए खास पोज
स्क्रीनिंग के दौरान करिश्मा कपूर ने अपने परिवार का गर्मजोशी से स्वागत किया। जैसे ही सैफ और करीना कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, करिश्मा उन्हें रिसीव करने बाहर आईं। इसके बाद तीनों ने साथ में पैपराजी के लिए कई शानदार पोज दिए।
इवेंट में करिश्मा कपूर ब्लैक आउटफिट और क्रीम कलर के ओवरकोट में नजर आईं। उनका स्टाइलिश अवतार भी लोगों को काफी पसंद आया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में करीना कपूर और सैफ अली खान एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच की शानदार केमिस्ट्री और करीबी रिश्ते की झलक वीडियो में साफ दिखाई दे रही है। फैंस इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं और कपूर परिवार की बॉन्डिंग की तारीफ कर रहे हैं।
https://www.instagram.com/reels/DZKxZsCsrSW/
‘ब्राउन’ की रिलीज के साथ-साथ इसकी स्क्रीनिंग में दिखा यह फैमिली मोमेंट भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।