Sahara Group: बॉलीवुड के इन सितारों ने सुब्रत रॉय के निधन पर जताया शोक, इस तरह दी श्रद्धांजलि

KNEWS DESK- सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार (14 नवंबर 2023) को मुंबई के कोकिला बेन हॉस्पिटल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया| आपको बता दें कि वह 75 साल के थे| सुब्रत रॉय का फिल्म इंडस्ट्री से भी गहरा नाता रहा है| उन्होंने कंपनी वांटेड, नो एंट्री और डोर जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों को प्रोड्यूस किया है| ऐसे में बॉलीवुड के कई स्टार्स ने उनके निधन पर दुख जताया है|

बिजनेसमैन और सहारा इंडिया फैमिली के फाउंडर सुब्रत रॉय के निधन पर मनीषा कोइराला, बोनी कपूर समेत कई दिग्गजों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है|

निर्माता बोनी कपूर, संदीप सिंह, स्क्रिप्ट राइटर मुश्ताक शेख और एक्ट्रेस राय लक्ष्मी ने भी सुब्रत रॉय के निधन के बाद कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देकर शोक व्यक्त किया|

आपको बता दें कि सुब्रत रॉय ने सहारा वन मोशन पिक्चर्स के बैनर तले वॉन्टेड, नो एंट्री, कंपनी, दिल मांगे मोर, कॉर्पोरेट, मालामाल वीकली, जो बोले सो निहाल, डरना जरूरी है, कच्चा नींबू, डोर और रन जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया है|

बॉलीवुड से लेकर राजनेताओं तक रही पहुंच

उनकी पहुंच बॉलीवुड से लेकर राजनेताओं तक थी| सुब्रत रॉय को बीजेपी और कांग्रेस के भी तमाम बड़े नेताओं का करीबी माना जाता है| सुब्रत रॉय के सहारा ने कारगिल युद्ध में शहीदों के परिवारों की आर्थिक सहायता की थी| जिसके लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी ने उनकी तारीफ भी की थी| सुब्रत रॉय राजनेता अमर सिंह, बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन के पारिवारिक सदस्यों की तरह थे|

About Post Author