ऋतुराज सिंह का 59 की उम्र में हुआ निधन, कार्डियक अरेस्ट के चलते हुई मौत

KNEWS DESK – अनुपमा सीरियल फेम ऋतुराज का 59 साल की उम्र में निधन हो गया है| एक्टर कई बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आये हैं| अचानक एक्टर की मौत से सभी हैरान हो गये हैं| खबरों के मुताबिक एक्टर का निधन सोमवार रात को कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ| इस वक़्त एक्टर की मौत से इंडस्ट्री में शोक की लहर है| ऋतुराज के निधन की जानकारी उनके दोस्त अमित बहल ने शेयर की है|

Rituraj Singh Death: 'अनुपमा' एक्टर ऋतुराज सिंह का हुआ निधन, 59 साल की उम्र  में दुनिया को कहा अलविदा - Rituraj Singh Death: Anupamaa fame actor Rituraj  Singh passes away due to

पैनक्रिएटिक डिसीज से थे पीड़ित 

ख़बरों के मुताबिक ऋतुराज पैनक्रिएटिक डिसीज की चपेट में थे| उनका कुछ समय से इलाज चल रहा था| एक्टर के दोस्त अमित बहल ने इस दुखद खबर को शेयर करते हुए कहा कि हां कार्डियक अरेस्ट सड़े उनका निधन हो गया है| पैनक्रियाज के इलाज के लिए कुछ समय पहले हॉस्पिटल में एडमिट हुए थे| उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गयी थी वो घर वापस आ गये थे लेकिन अचानक कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनका निधन हो गया|एक्टर ने फिल्मों से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था लेकिन टीवी में ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली| ऋतुराज ने 35 साल पहले फिल्म इन व्हिच एनी गिव्स इट दोज वन्स फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी| जिसके बाद बदरीनाथ की दुल्हनिया, सत्यमेव जयते 2 और यारियां 2 जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं|

एक्टर ने फिल्मों से ज्यादा सीरियल में नाम कमाया है| इसमें बनेगी अपनी बात, तहकीकात, कहानी घर-घर की, दिया और बाती हम, हिटलर दीदी, बेइंतहा, सतरंगी ससुराल और ये रिश्ता क्या कहलाता है|

यह भी पढ़ें – Haldwani violence : हल्द्वानी दंगे में पेट्रोल सप्लाई करने वाले दो दंगाइयों सहित 10 और गिरफ्तार

About Post Author