‘द आर्चीज’ पर सामने आया सेलेब्स का रिएक्शन, वीडियो देख लोग बोले- ‘सब झूठ बोल रहे हैं….’

KNEWS DESK-  नेटफ्लिक्स पर 7 दिसंबर को द आर्चीज फिल्म रिलीज हो गई है| जिसमें शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर का डेब्यू देखने को मिला है| फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है| वहीं अब फिल्म को लेकर बॉलीवुड स्टार्स का रिव्यू आया है, जो नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर शेयर कर किया है| वहीं लोग इस पर अब अपना रिएक्शन दे रहे हैं|

नेटफ्लिक्स के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए पोस्ट में द आर्चीज के स्क्रीनिंग पर आए सेलेब्स को बात करते हुए देखा जा सकता है| अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान जहां वीडियो में नजर आए तो वहीं ऋतिक रोशन फिल्म को लेकर अपना रिव्यू देते दिखे| उन्होंने कहा, बहुत अच्छा, आलोचनीयता, सच्चाई, म्यूजिक और डांस मुझे पसंद आया| मैं डांस कर रहा था|

वीडियो में आगे, अभिषेक बच्चन कहते हैं- यह हमें पुराने समय में ले जाता है| हम आर्चीज पढ़कर बड़े हुए हैं और यह बस हमें वापस जवानी के दिनों में ले जाता है| इसके बाद भूमि पेडनेकर कहती हैं, यह फन था और बेहद खूबसूरत दुनिया| केवल जोया ऐसा कर सकती हैं| वहीं कटरीना कैफ कहती हैं, मुझे लगता है कि हम सभी जोया अख्तर के बड़े फैंस हैं| वर्सेटाइल डायरेक्टर हैं| वह जो भी छूती हैं वह सोना हो जाता है| आगे ऐश्वर्या राय बच्चन कहती हैं- वंडरफुल और बड़ी बधाई पूरी टीम को|

इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने काफी कमेंट्स किये| एक यूजर ने लिखा, सभी झूठ बोल रहे हैं| दूसरे यूजर ने लिखा, इसे सफेद झूठ कहते हैं| तीसरे यूजर ने लिखा, यह फिल्म टाइम वेस्ट है कृपया मत देखें| एक अन्य यूजर ने लिखा, सब झूठ बोल लो| इस तरह सब अपनी अपनी राय दे रहे हैं|

About Post Author