रवि किशन ने 5 दिनों में ‘अलायंस’ को कहा अलविदा, पिता के एग्जिट पर फूट-फूट कर रोईं बेटी रीवा

Knews Desk- प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘अलायंस’ में अचानक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला है, जहां रवि किशन ने महज 5 दिनों के भीतर ही शो से एग्जिट ले लिया। बताया जा रहा है कि राजनीतिक जिम्मेदारियों और गोरखपुर की जनता के बुलावे के चलते उन्होंने यह फैसला लिया, जिसके बाद सेट पर पूरा माहौल एकदम भावुक हो गया। उनके अचानक शो छोड़ने का सबसे गहरा असर उनकी बेटी रीवा किशन पर पड़ा, जो कैमरे के सामने खुद को रोक नहीं पाईं और फूट-फूटकर रो पड़ीं। इस इमोशनल सीन ने सभी को झकझोर दिया, वहीं शो के होस्ट कुणाल खेमू भी इस विदाई से काफी भावुक नजर आए और माहौल कुछ देर के लिए भारी हो गया। अब इस पूरे घटनाक्रम की चर्चा सोशल मीडिया पर भी तेजी से होने लगी है।

महज पांच दिनों मे ही शो को कहा अलविदा

 प्राइम वीडियो के नए और चर्चित रियलिटी शो ‘अलायंस’ के फैंस के लिए एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है. शो की शुरुआत के महज पांच दिनों के अंदर ही एक्टर और पॉलिटिशियन रवि किशन ने अचानक इस शो को अलविदा कह दिया है. रवि किशन के इस वॉलंटरी एग्जिट ने न सिर्फ दर्शकों को हैरान कर दिया, बल्कि शो के होस्ट कुणाल खेमू से लेकर बाकी के कंटेस्टेंट्स भी इस खबर को सुनकर अपने आंसू नहीं रोक पाए.

पिता के जाते ही फूट-फूटकर रोईं बेटी “रीवा”

रवि किशन के इस अचानक एग्जिट से सबसे बड़ा झटका शो की दूसरी कंटेस्टेंट और उनकी बेटी रीवा किशन को लगा. पिता को अचानक खेल छोड़कर जाता देख रीवा पूरी तरह टूट गईं और कैमरे के सामने ही फूट-फूटकर रोने लगीं. रीवा ने रोते हुए बेहद भावुक अंदाज में कहा, “मुझे अभी से उनकी बहुत याद आ रही है. उनके बिना यहां सब कुछ अधूरा सा लग रहा है. वो शो में मेरी सबसे बड़ी ताकत थे.” पिता और बेटी का ये इमोशनल बॉन्ड देखकर वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं.

शो में जिस मकसद से आया था, वो काम मैंने पूरा कर दिया: रवि किशन

शो में अपने सफर और अचानक बाहर जाने के फैसले पर बात करते हुए रवि किशन खुद काफी भावुक नजर आए. उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा, “आप लोगों ने मुझे इस शो में जितना प्यार, इज्जत और सम्मान दिया है, उसके लिए दिल से शुक्रिया. मेरी आंखों में आंसू आज तक किसी ने नहीं देखे हैं. मैं इस शो में जिस मकसद से आया था, वो काम मैंने पूरा कर दिया है. अब मेरी असली ड्यूटी का बुलावा आ गया है. जनता ने मुझे वोट देकर चुना है, इसलिए मुझे वापस गोरखपुर जाना होगा, क्योंकि मैं वहीं रहता हूं और वहीं मेरी कर्मभूमि है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *