ट्रेडिशनल अवतार में एयरपोर्ट पर नजर आईं रकुल प्रीत, पति जैकी संग मुबई हुईं रवाना

KNEWS DESK –  रकुल और जैकी ने 21 फ़रवरी को ग्रैंड वेडिंग की| शादी के बाद कपल मुंबई के लिए रवाना हो रहा है| वहीं रकुल और जैकी को गोवा एयरपोर्ट स्पॉट किया गया है| इस दौरान रकुल नई दुल्हनिया की तरह सजी-धजी नजर आईं| एक्ट्रेस ने येलो कलर का सूट पहना हुआ था और जैकी ने व्हाइट कलर का कुर्ता पहना हुआ था| कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है|

ट्रेडिशनल अवतार में दिखा कपल 

रकुल और जैकी शादी के बाद गोवा एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैं| जैसे ही कपल एयर पोर्ट पर नजर आया है| इस दौरान रकुल येलो अनारकली सूट में नजर आईं हैं| एक्ट्रेस ने गले में मंगलसूत्र, मांग में सिंदूर और हाथों में पिंक चूड़ा पहना हुआ था| वहीं जैकी व्हाइट कलर के चिकनकारी कुर्ते में दिखे| कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है| वहीं इससे पहले रकुल शॉर्ट जंपसूट में नजर आईं थीं|

दो रीति-रिवाजों से की शादी 

कपल ने शादी थोड़ा अलग अंदाज़ में की| रकुल जैकी ने एक नहीं दो रीति-रिवाजों से शादी की| कपल ने पहले  पंजाबी और फिर सिन्धी रीती-रिवाजों से शादी की| रकुल पंजाबी हैं तो कपल ने शादी ‘आनंद कारज’ रीती-रिवाजों से की| वहीं जैकी सिंधी हैं तो कपल ने शादी सिन्धी रीती-रिवाजों से भी की|

इस बीच ही अब एक्ट्रेस की वेडिंग एंट्री का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें रकुल पिंक और व्हाइट फूलों से बनाए गए रास्ते से अपने दूल्हे जैकी भगनानी के पास स्टेज पर जा रही हैं।

यह भी पढ़ें – ‘बीजेपी हमारी किताबें बंद करने की कोशिश कर रही है, हम ट्रिब्यूनल और कोर्ट में लड़ेंगे’, कांग्रेस आईटी रिटर्न विवाद पर बोले जयराम रमेश

About Post Author