उमराह करके मुंबई लौटीं राखी सावंत, एयरपोर्ट पर दोस्तों और फैंस ने फूलों के साथ किया स्वागत

KNEWS DESK-  राखी सावंत इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। राखी किसी न किसी वजह से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच ही लेती हैं| राखी अभी उमराह के लिए मक्का गई थी। उमराह करने के बाद राखी मुंबई वापस आ गई हैं और मुंबई  एयरपोर्ट पर उनके दोस्तों और फैंस ने फूलों के साथ खास स्वागत किया| राखी को देखकर पैपराजी उनका नाम चिल्लाने लगे तो एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें राखी नहीं फातिमा बोलो।

राखी सावंत का वायरल वीडियो 

हाल ही में राखी उमराह करने के लिए मक्का गई थीं| उमराह करने के बाद राखी मुंबई वापस आ गई हैं और एयरपोर्ट पर राखी का उनके दोस्तों और फैंस ने फूलों के साथ स्वागत किया| राखी ने  पैपराजी को अपना नाम फातिमा बुलाने को कहा | पैपराजी ने उनकी बात मान ली और उन्हें फातिमा बुलाने लगे |

राखी सावंत जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर आईं तो एक आदमी उन्हें माला पहनाने के लिए आगे आया लेकिन उन्होंने खुद को पीछे कर लिया और माला अपने हाथ में ले ली| उसके बाद उन्होंने एक महिला को अपने गले में हार पहनाने दिया|

https://www.instagram.com/reel/Cwl_brZPBXR/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

डॉक्यूमेंट में बदलेंगी नाम

मीडिया ने राखी से पूछा कि क्या वो डॉक्यूमेंट में अपना नाम बदलेंगी? इस पर राखी ने कहा- भगवान ने मुझे ऐसा ही बनाया है| वह मुझे वैसे ही प्यार करते हैं जैसी मैं हूं| वह नहीं चाहते कि मैं डॉक्यूमेंट में अपना नाम बदलूं|

मक्का से शेयर किये कई वीडियो 

राखी सावंत ने मक्का से कई वीडियो शेयर किए थे| राखी ने रोते हुए अपने कई वीडियो शेयर किए थे| जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे| कई लोगों ने इस पब्लिसिटी स्टंट बताया था| खबरों के मुताबिक, आदिल खान से शादी करने के लिए राखी ने इस्लाम कबूल किया था| बाद में राखी ने आदिल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी| एक महिला ने भी आदिल पर रेप के आरोप लगाए थे जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था|

About Post Author