अजय देवगन की शैतान से आर माधवन का फर्स्ट लुक आया सामने, खूंखार लुक में आये नजर

KNEWS DESK – अजय देवगन की ब्लैक मैजिक पर आधारित हॉरर फिल्म शैतान का फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है| फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है| वहीं अब फिल्म से आर माधवन का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है| पोस्टर में एक्टर को पहचान पाना मुश्किल हो रहा है| माधवन बहुत ही खूंखार अवतार में नजर आ रहे हैं| फिल्म में अजय देवगन और आर माधवन अहम भूमिका में नजर आयेंगे|

Shaitaan Poster: R Madhavan's spine-chilling look from Ajay Devgn-Jyotika  starrer impresses fans | PINKVILLA

आर माधवन का फर्स्ट लुक

अजय देवगन की शैतान एक सुपर नैचुरल फिल्म है फिल्म से आर माधवन का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है| जिसमें उन्हें पहचान पाना बेहद मुश्किल है| शैतान में आर माधवन नेगेटिव रोल में नजर आयेंगे| जिसके देखने के लिए फैन्स काफी उत्साहित हैं| आर माधवन ने शैतान से अपना फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है एक्टर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- मैं हूं शैतान| सिनेमाघरों में 8 मार्च को आ रहा हूं| एक्टर पोस्टर में हैवी शेव, नीली आंखे, आंखों के नीचे गहरे काले गड्ढे और शैतानी मुस्कुराहट में नजर आ रहे हैं| उनका लुक फैन्स की एक्साइटमेंट को बढ़ा रहा है|

अजय देवगन की शैतान

ये एक सस्पेंस और थ्रिलर से भरी हॉरर फिल्म है| इसमें इंडिया में किस तरह से काला जादू होता है और कैसे उसका असर होता है इसके बारे में दिखाया जाएगा| फिल्म जियो स्टूडियो, देवगन फिल्म और पेनारोमे स्टूडियो के बेनर तले बनाई जा रही है| इस फिल्म को अजय देवगन ही प्रोड्यूस कर रहे हैं| वहीं, फिल्म को कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक डायरेक्ट कर रहे हैं|  8 मार्च को फिल्म थिएटर्स में रिलीज की जाएगी|

स्टारकास्ट 

शैतान में पहली बार अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं| तीनों ही स्टार्स काफी बेहतरीन हैं| ऐसे में तीनों को एक साथ एक ही फिल्म में देखना फैंस के लिए काफी एक्साइटमेंट से भरा होगा| फिल्म को लेकर अभी से चर्चा शुरू हो गई हैं|

यह भी पढ़ें – फिल्म ‘पोचर’ को लेकर निर्माता रिची मेहता बोलें, कहा- ‘मैं अपने विवेक से विषय चुनता हूं’

About Post Author