सीएम धामी अपनी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन करने पहुंचे रामनगरी अयोध्या

रिपोर्ट – आरपी सिंह

अयोध्या – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन करने रामनगरी अयोध्या पहुंचे। यहां पर महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्रियों का जिला प्रशासन के अधिकारी और भाजपा पदाधिकारियों ने स्वागत किया।

उत्तराखंड से अयोध्या का गहरा संबंध- सीएम धामी

बता दें कि इस दौरान एयरपोर्ट पर ढोल नगाड़े के बीच संस्कृति विभाग के कलाकारों ने नृत्य पेश किया। वहीं दर्शन पूजन करने से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड से अयोध्या का गहरा संबंध है, उत्तराखंड से ही मां सरयू का उदगम हुआ | उत्तराखंड देव भूमि जहां रामभक्त राष्ट्र भक्त बसते हैं| हर राम भक्त सोचता था की राम मंदिर बने जो कि अब पूरा हो गया है| उत्तराखंड के लोग हमेशा अयोध्या आयेंगे, यूके का एक गेस्ट हाउस अयोध्या में बने ऐसा यूके चाहता है, यूपी सरकार से जमीन की बात पर चर्चा चल रही है।

रामलला के दर्शन पूजन के लिए रवाना 

बता दें कि डीएम नीतीश कुमार और एसएसपी राजकरण नय्यर ने मुख्यमंत्री को बुके भेंट किया। इसके बाद अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह और महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव समेत अन्य पदाधिकारियों ने सीएम धामी की अगवानी की। थोड़ी देर एयरपोर्ट पर रुकने के बाद मुख्यमंत्री और अन्य सभी कैबिनेट मंत्री रामलला के दर्शन पूजन करने के लिए अयोध्या धाम के लिए रवाना हो गए।

About Post Author