दर्शन करने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं परिणीति चोपड़ा, सिंपल सूट में नजर आईं एक्ट्रेस

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म अमर सिंह चमकीला को लेकर चर्चा में बनी हुईं हैं| इसी बीच एक्ट्रेस मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं| जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं|

परिणीति चोपड़ा की लेटेस्ट फोटोज

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की सिद्धिविनायक मंदिर से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं| जिसमें एक्ट्रेस बाप्पा के दर्शन करने के लिए पहुंची हैं| इस दौरान परिणीति सिंपल अवतार में नजर आईं हैं|

चमकीला से चमकीं परिणीति चोपड़ा

एक्ट्रेस की फिल्म अमर सिंह चमकीला को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं| हर तरफ फिल्म की तारीफ हो रही है| इस म्यूजिकल ड्रामा की सफलता के बीच परिणीति चोपड़ा बुधवार को सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं| जहां उन्होंने माथा टेका और पैप्स के बीच मिठाई भी बांटीं|

परिणीति चोपड़ा के लुक की बात करें तो

परिणीति चोपड़ा एकदम सिंपल लुक में नजर आईं हैं| एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर का सूट पहना हुआ है| साथ ही माथे पर तिलक लगाये सभी पैप्स को धन्यवाद देती नजर आ रही हैं| साथ ही चमकीला को प्यार देने के लिए फैन्स का शुक्रिया करती दिखाई दे रही हैं|

 परिणीति चोपड़ा ने 15 किलो से ज्यादा वजन बढ़ाया

परिणीति ने अमर सिंह चमकीला के लिए अपना 15 किलो वजन बढ़ाया है| इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने कई प्रोजेक्ट्स को छोड़ा भी है| वहीं दूसरी ओर तो लोग उनकी प्रेग्नेंसी और प्लास्टिक सर्जरी के गॉसिप्स भी करने लगे थे|साथ ही एक्ट्रेस ने फिल्म रिलीज से पहले बताया कि उन्होंने रोल की डिमांड की वजह से वजन बढ़ाया था| लेकिन इस चीज़ को लेकर कई अफवाहें उड़ाई गयी|

यह भी पढ़ें –  मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री पर कसा तंज, कहा- ‘मोदी सरकार ने संकट में कर्नाटक को धन से रखा वंचित…’

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.