पंकज त्रिपाठी के जीजा की एक्सीडेंट में हुई मौत, बहन गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत हो गयी है| और उनकी बहन की हालत गंभीर बताई जा रही है| उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया है| दोनों बिहार के गोपलगंज से कार से कोलकता जा रहे थे और रास्ते में उनका एक्सीडेंट हो गया|

पंकज त्रिपाठी के जीजा मुन्ना तिवारी की सड़क दुर्घटना में मौत, बहन अस्पताल  में भर्ती, चिराग पासवान ने जताया शोक - pankaj tripathi brother in law died  in road ...

पंकज त्रिपाठी के जीजा का हुआ एक्सीडेंट 

धनबाद के एसएनएमसी हॉस्पिटल में पंकज त्रिपाठी की बहन सरिता को भर्ती कराया गया है| उनका इलाज चल रहा है और फ़िलहाल उनकी हालत गम्भीर बताई जा रही है| ख़बरों के मुताबिक पंकज त्रिपाठी के जीजा रेलवे में नौकरी करते थे| उनकी पोस्टिंग चित्तरंजन में थी| उनका एक्सीडेंट कैसे हुआ? फिलहाल इसको लेकर ज्यादा जानकारी नहीं है|

जानकारी के अनुसार पंकज त्रिपाठी के बहनोई मुन्ना तिवारी खुद ही कार चला रहे थे और पत्नी सरिता भी साथ में बैठी थीं. मृतक के एक परिजन, सुजीत तिवारी ने कहा कि ‘जब हम लोगों को सड़क दुर्घटना के बारे में पता चला तो हम लोग आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे |

धनबाद पहुंचेंगे पंकज त्रिपाठी

पंकज जल्द ही धनबाद पहुंचेंगे| अगर एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो पिछले महीने ही नेटफ्लिक्स पर आई मिस्ट्री कॉमेडी मर्डर मुबारक में नजर आये थे| उनकी इस फिल्म को फैन्स ने खूब पसंद किया था| वो अपनी कामयाबी का जश्न मना रहे थे कि उनपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा|

यह भी पढ़ें – राजस्थान के झालावाड़ में तेज रफ़्तार ट्राले ने मारी वैन को टक्कर, नौ बारातियों की हुई मौत, एक गंभीर रूप से घायल

About Post Author