New Year 2024: करीना कपूर ने फैमिली संग न्यू ईयर का किया वेलकम, एक्ट्रेस ने सेलिब्रेशन की तस्वीरें की शेयर

KNEWS DESK – नए साल का सभी ने जोश के साथ स्वागत किया| बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने भी नए साल का गर्मजोशी के साथ वेलकम किया| वहीं बी टाउन की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने भी अपने पति सैफ और दोनों बेटों तैमूर और जेह संग नए साल का जश्न मनाया| एक्ट्रेस ने इसकी झलक भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर की है|

एक्ट्रेस ने न्यू ईयर का फैमिली संग किया वेलकम

करीना कपूर खान ने साल 2023 को अलविदा कहते हुए और  न्यू ईयर का वेलकम करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर फैमिली संग अपनी तस्वीरें पोस्ट की हैं, फोटो में एक्ट्रेस कलरफुल वेलवेट शरारा सूट पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं| उन्होंने बालों में रेड रोज लगाया हुआ है और ड्यूई मेकअप किया है| करीना ने अपने बालों को जूड़े में बांधकर अपना लुक कंप्लीट किया है| वह करीना के पति और एक्टर सैफ अली खान व्हाइट शर्ट और मानार्थ टाई के साथ सूटृबूट में काफी हैंडसम लग रहे हैं| पहली तस्वीर कपल की मिरर-फाई है|

वहीं दूसरी तस्वीर में सैफ और करीना अपने दोनों बच्चों तैमूर और जेह संग नजर आ रहे हैं| जहां तैमूर सूट-बूट में काफी प्यारे लग रहे हैं तो वहीं जेह ब्लू स्वेटर में काफी क्यूट लग रहे हैं| वहीं सैफ और करीना अपनी फोटोज क्लिक करने में बिजी दिख रहे हैं| पहली तस्वीर को शेयर करते हुए ‘ जाने जान एक्टर ने कैप्शन में लिखा, “क्या आप तैयार हैं? हम हैं|” दूसरी फोटो में उन्होंने लिखा, ”फ्रेम किया हुआ 31-12-2023|”

वर्कफ्रंट

करीना कपूर खान के पास द क्रू फिल्म है| इस फिल्म में करीना कपूर तब्बू और कृति सेनन संग स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगीं| इसके अलावा करीना के अपकमिंग प्रोजेक्ट में रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन भी है| इस फिल्म में अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह , दीपिका पादुकोण और अक्षय कुमार भी नजर आएंगें|

यह भी पढ़ें – ‘एक्स-रे पोलेरिमीटर सैटेलाइट’ को इसरो ने किया लॉन्च, ब्लैक होल-न्यूट्रॉन स्टार की स्टडी करने वाला दूसरा देश बनेगा भारत

About Post Author