न्यू ईयर पार्टी में मलाइका अरोड़ा ने दिखाए हुस्न के जलवे, ट्रोलर्स बोले- ‘ठंड नहीं लगती क्या…?

KNEWS DESK- बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं| हाल ही में मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सामने आया, जो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है| अब इस वीडियो को लेकर मलाइका अरोड़ा जमकर ट्रोल हो रही हैं| मलाइका अरोड़ा की ड्रेस लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रही है|

अरबाज खान की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा अपने नए लुक को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं| मलाइका अरोड़ा इस तस्वीर में क्रॉप टॉप में नजर आ रही हैं, इसके साथ एक्ट्रेस ने एक टाइट पैंट पहनी हुई है| इस लुक में मलाइका अरोड़ा बेहद खूबसूरत लग रही हैं| आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा इसी लुक में न्यू ईयर पार्टी में भी नजर आई थीं| जहां मलाइका अरोड़ा की ड्रेस की फैंस तारीफ करते हुए नजर आए, तो वहीं ट्रोलर्स ने एक्ट्रेस की क्लास लगा दी| ट्रोलर्स ने मलाइका अरोड़ा की इस ड्रेस का लोगों में काफी मजाक बनाया| यहां तक की एक्ट्रेस से ये तक पूछ डाला कि क्या उनको इस ड्रेस में ठंड नहीं लग रही है|
मलाइका अरोड़ा के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए जहां कुछ यूजर्स उनकी ड्रेस का मजाक बनाते हुए नजर आए तो अन्य यूजर्स ने मलाइका अरोड़ा से अरबाज खान की शादी को लेकर भी कई सवाल किए| कुछ यूजर्स ने मलाइका अरोड़ा से सवाल किया कि वो कब अर्जुन कपूर संग शादी करने वाली हैं|

About Post Author