ताल 2 में नया ट्विस्ट: पुराने स्टारकास्ट की नहीं होगी वापसी

Knews Desk-फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ा और फैंस को चौंकाने वाला अपडेट सामने आया है। सुभाष घई की आइकॉनिक फिल्म ‘ताल’ के सीक्वल ‘ताल 2’ को लेकर जहां लंबे समय से चर्चा चल रही थी, वहीं अब इस पर बड़ा बदलाव सामने आया है जिसने फैंस को झटका दे दिया है। साल 1999 में आई म्यूजिकल ब्लॉकबस्टर ‘ताल’ ने अपने गानों, कहानी और विजुअल्स से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। फिल्म में अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय और अक्षय खन्ना की तिकड़ी ने शानदार परफॉर्मेंस दी थी। लेकिन अब ‘ताल 2’ को लेकर जो अपडेट आया है, उसने फैंस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।

फिल्म के डायरेक्टर Subhash Ghai ने साफ कर दिया है कि इस बार कहानी को नए तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा और पुराने स्टार्स की वापसी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि मूल स्टारकास्ट अब उम्र में बड़ी हो चुकी है, इसलिए उसी कहानी को आगे बढ़ाना संभव नहीं है। इसका मतलब साफ है कि ‘ताल 2’ में अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय और अक्षय खन्ना की वापसी नहीं होगी, न ही किसी कैमियो की संभावना है। इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई लोग जहां इस क्लासिक फिल्म के नए वर्जन को लेकर उत्साहित हैं, वहीं बड़ी संख्या में दर्शक पुराने किरदारों की गैरमौजूदगी से निराश हैं। खासकर ऐश्वर्या राय और अनिल कपूर की वापसी की उम्मीद कर रहे फैंस को यह खबर बड़ा झटका दे रही है।

सुभाष घई नहीं करेंगे ‘ताल 2’ का निर्देशन

सुभाष घई ने यह भी साफ किया है कि वे खुद ‘ताल 2’ का निर्देशन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि वे इस प्रोजेक्ट को किसी अनुभवी और जाने-माने डायरेक्टर को सौंपना चाहते हैं। हालांकि फिल्म की कहानी पर काम जारी है और इसे लेकर अक्टूबर तक आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी संकेत दिया कि वह अपनी एक और सुपरहिट फिल्म ‘कर्मा’ का सीक्वल भी प्लान कर रहे हैं, जिसमें पुरानी कहानी को नए अंदाज में आगे बढ़ाया जाएगा।

‘ताल 2’ की यह नई अपडेट फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज और शॉक दोनों लेकर आई है, क्योंकि जिस फिल्म को यादगार बनाने वाले चेहरे अब इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *