लैक्मे फैशन वीक का हिस्सा बनी नई नवेली दुल्हन परिणीति चोपड़ा, लोगों ने एक्ट्रेस को जमकर किया ट्रोल

KNEWS DESK – परिणीती चोपड़ा ने 24 सितम्बर को राघव चड्डा के साथ शादी रचाई | एक्ट्रेस शादी के बाद से लगातार सुर्खियों में बनी हुईं हैं| परिणीती शादी के बाद पहली बार रैंप वॉक करती हुई नजर आईं हैं| लैक्मे फैशन वीक में परिणीती ने हिस्सा लिया जहां वह छा गईं| बी टाउन की नई नवेली दुल्हन ने अपने लुक से फैन्स का दिल जीत लिया है साथ ही कुछ लोगों को परिणीती का लुक पसंद नहीं आया है और वो एक्ट्रेस को ट्रोल भी कर रहे हैं|

परिणीति चोपड़ा

इन दिनों ‘लैक्मे फैशन वीक 2023’ में सितारों का मेला देखने को मिल रहा है| वहीं अब इस फैशन शो का हिस्सा बी टाउन की नई नवेली दुल्हन परिणीति चोपड़ा बनी हैं| हाल ही में एक्ट्रेस ने ‘लैक्मे फैशन वीक’ में रैंप वॉक किया और एक बार फिर अपने खूबसूरत लुक के लिए छा गईं|

शादी के बाद पहली बार रैंप वॉक पर उतरीं परिणीति

सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के रैंप वॉक के कई सारे वीडियोज सामने आए हैं, जहां उनके लुक की जमकर तारीफ हो रही है| शादी के बाद यह पहली बार है, जब परिणीति किसी फैशन शो में नजर आई हैं| पेस्टल कलर की साड़ी, गले में हार, मांग में सिंदूर और हाथों में चूड़ा पहने एक्ट्रेस ने अपनी अदाओं से सभी का दिल चुरा लिया|

लोगों ने किया ट्रोल 

कुछ लोगों को एक्ट्रेस का यह लुक पसंद नहीं आया| वीडियो पर लोग तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं| एक तरफ जहां कई लोगों परिणीति के इस लुक की तारीफ कर रहे हैं, तो कई ऐसे भी यूजर्स हैं जो परिणीति को उनके लुक के लिए ट्रोल कर रहे हैं| किसी एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि ‘ये सिंदूर बस चार दिन का है..’ किसी अन्य यूजर ने लिखा कि ‘इनकी शादी को अभी बस कुछ ही दिन हुए हैं और ये इतनी मोटी हो गई है..’

About Post Author