नाना पाटेकर के निधन की खबर से परिवार और उनके चाहने वालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पिता को खोने के बाद बेटे मल्हार पाटेकर का दर्द सामने आया है।
Knews Desk – नाना पाटेकर के निधन की खबर ने उनके चाहने वालों को गहरे सदमे में डाल दिया है। 75 साल की उम्र में दिग्गज अभिनेता के अचानक चले जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इस पूरे घटनाक्रम में सबसे भावुक कर देने वाला पल उनके बेटे मल्हार पाटेकर का रहा।
पिता के निधन की खबर मिलते ही मल्हार पुणे से गोवा पहुंचे। अस्पताल पहुंचने के बाद वह खुद को संभाल नहीं पाए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। सामने आए वीडियो में मल्हार बेहद भावुक नजर आ रहे हैं। अस्पताल में मौजूद कुछ लोग उन्हें संभालने और सांत्वना देने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, जब नाना पाटेकर की तबीयत बिगड़ने और निधन की खबर सामने आई, तब मल्हार और परिवार के अन्य सदस्य पुणे में थे। पिता के निधन की जानकारी मिलते ही परिवार गोवा के लिए रवाना हो गया।
मल्हार पाटेकर ने अपने पिता की तरह मनोरंजन की दुनिया में काम किया है। हालांकि, उन्होंने अभिनय के बजाय डायरेक्शन के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने की कोशिश की। नाना पाटेकर भी कई मौकों पर अपने बेटे की प्रतिभा की तारीफ कर चुके थे।
एक पुराने इंटरव्यू में नाना ने मल्हार को खुद से काफी अलग बताया था। उन्होंने मल्हार की सिंगिंग, डांस, राइटिंग और फिल्ममेकिंग की समझ की भी तारीफ की थी।
मीडिया से बात करते हुए मल्हार ने पिता के निधन की पुष्टि की थी। उन्होंने बताया था कि वह फिलहाल पुणे में हैं और गोवा पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा था कि उनके पास अभी ज्यादा जानकारी नहीं है और गोवा पहुंचने के बाद इस बारे में विस्तार से बताएंगे।
सामने आई जानकारी के मुताबिक, गोवा स्थित घर पर अचानक नाना पाटेकर की तबीयत बिगड़ गई। हालत खराब होने पर उनके दोस्तों और केयरटेकर ने उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने की कोशिश की। डॉक्टरों ने करीब 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया।