नाना पाटेकर के निधन की खबर से पूरा सिनेमा जगत सदमे में है। उनके करीबी दोस्त और अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो शेयर कर नाना को याद किया और उनके निधन के बाद के दर्दनाक पल को साझा किया।
Knews Desk – कड़क आवाज, बेबाक अंदाज और जानदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले सिनेमा के ‘शेरदिल’ नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं हैं। नाना पाटेकर का निधन गोवा के डोना पाउला स्थित उनके घर पर हुआ। उनके अचानक चले जाने से पूरा सिनेमा जगत गहरे सदमे में है।
अनुपम खेर इस वक्त भारत में नहीं हैं, बल्कि विदेश में प्ले कर रहे हैं। इसी दौरान उन्हें नाना पाटेकर के निधन की खबर मिली। प्ले खत्म करने के ठीक बाद मिली इस दुखद खबर ने अनुपम खेर को अंदर तक तोड़कर रख दिया।
अनुपम खेर ने अपनी पोस्ट में उस मुश्किल घड़ी के पल-पल का दर्द बयां किया। उन्होंने लिखा, “कुछ घंटे पहले ही मुझे यह दिल तोड़ने वाली खबर मिली कि मेरा दोस्त नाना पाटेकर, जो भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन एक्टर और इंसान में से एक था, अब हमारे बीच नहीं रहा। मैंने अभी-अभी अपना शो खत्म किया था और कर्टेन कॉल लिया था। जैसे ही मैं विंग्स में गया, मेरे डायरेक्टर गजेंद्र ने मुझसे कहा- ‘नाना अब नहीं रहे।’”
https://www.instagram.com/reels/DeOGVnwuIU3/
अनुपम खेर ने बताया कि इसके ठीक बाद उन्हें लोगों से मिलना था, तस्वीरों के लिए पोज देना था, मुस्कुराना था और खाने के लिए बैठना था। जबकि वह उस खबर को संभालने की कोशिश कर रहे थे, जो उन्हें अभी-अभी मिली थी। उन्होंने कहा कि यह बेहद मुश्किल था, लेकिन कहीं न कहीं उन्हें लगा कि नाना भी यही चाहते कि वह अपना काम पूरा करें और उन लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं, जो उन्हें देखने आए थे।
नाना को याद करते हुए अनुपम खेर ने कहा कि जैसा वह उन्हें जानते थे, उन्हें नाना की आवाज सुनाई दे रही थी। वह श्रद्धांजलि की इस बात को ही खारिज कर देते और कहते, “अरे, तो क्या हो गया? मर गया तो कौन-सी बड़ी बात है? सभी मरते हैं।”
अनुपम खेर ने कहा कि नाना बिल्कुल ऐसे ही थे। सीधे, बिना किसी दिखावे के और सबसे मुश्किल बात को भी अपने अंदाज में कह देने वाले।
अनुपम खेर का यह मैसेज और वीडियो दिखाता है कि नाना पाटेकर के जाने से उन्होंने सिर्फ एक को-एक्टर नहीं खोया, बल्कि एक सच्चा और दिल के बेहद करीब रहने वाला दोस्त खो दिया है। अनुपम खेर ने बताया कि वह करीब 2 महीने पहले नाना से मिले थे और इस बार उन्होंने उनसे कहा था कि वह उनके घर जाएंगे, लेकिन यह मुलाकात अधूरी रह गई।