मेधा शंकर ने ट्रेडिशनल अवतार में सादगी से जीता दिल, एक्ट्रेस की मुस्कान ने फैन्स को बनाया दीवाना

KNEWS DESK – 12 वीं फेल की एक्ट्रेस मेधा शंकर अब नेशनल क्रश बन चुकी हैं| एक्ट्रेस की काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है| मेधा शंकर के फैन्स अक्सर उनकी नई फोटोज और वीडियोज का इंतज़ार करते रहते हैं| वहीं अब एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं| जिसमें वो बेहद प्यारी लग रही हैं| जिसे देखकर फैन्स अपना दिल हार बैठे हैं| आपको एक्ट्रेस का लुक दिखाते हैं|

पीले रंग का सूट पहने नजर आईं मेधा शंकर

12 वीं फेल में श्रद्धा जोशी का किरदार निभाने वाली मेधा को हाल ही में मुंबई के खार में पैपराजी ने स्पॉट किया है| जहां एक्ट्रेस ट्रेडिशनल अवतार में नजर आईं हैं| मेधा ने येलो कलर का सूट पहना हुआ है| जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं| फैन्स एक्ट्रेस की सादगी पर फ़िदा हो गए हैं|

'12वीं फेल' के बाद बन गईं हैं 'नेशनल क्रश'

मेधा 12 वीं फेल के बाद से नेशनल क्रश बन गयी हैं| एक्ट्रेस को अक्सर सादगी भरे अंदाज़ में स्पॉट किया जाता है|

सादगी से जीता दिल

मेधा शंकर को इस बार येलो सूट में स्पॉट किया गया है| जिसमें वो बेहद प्यारी लग रही थीं| उन्होंने माथे पर बिंदी लगे है और कानों में झुमका पहना हुआ था| साथ ही एक्ट्रेस ने अपने बालों को खुला छोड़ा था| मेधा ने बहुत ही सिंपल मेकअप किया था|

यह भी पढ़ें – Kisan Andolan : मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी कार्यालय पर किसानों का प्रदर्शन जारी, ट्रैक्टरों पर सवार होकर पहुंचे कलक्ट्रेट

About Post Author