Lohri 2024: लोहड़ी के जश्न में डूबे नजर आये बॉलीवुड के सितारे, फैंस को दी ढेर सारी शुभकामनाएं

KNEWS DESK – मकर संक्रांति से एक दिन पहले लोहड़ी मनाई है, लेकिन इस बार दोनों त्योहारों की तारीख एक दिन आगे बढ़ गई है| लोहड़ी का त्योहार 14 जनवरी 2024 को मनाया जाएगा| वहीं मकर संक्रांति 15 जनवरी को होगी|  इस वक्त चारों तरफ लोहड़ी की रौनक है| हर साल की तरह इस बार बड़े धूमधाम के साथ इस त्योहार को मनाया जा रहा है| ऐसे मे भला फिल्मी सितारे पीछे कैसे रह सकते हैं… बॉलीवुड में भी लोहड़ी की धूम देखने को मिल रही है|

Lohri 2024: शादी के बाद है पहली लोहड़ी तो भूलकर भी ना करें ये गलतियां, बस  इन बातों का रखें खास ध्यान | Lohri 2024

सितारों ने अपने फैंस को दी लोहड़ी की शुभकामनाएं

फिल्मी जगत के कई सितारों ने अपने फैंस को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लोहड़ी की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं| इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन, सनी देओल, अक्षय कुमार, विक्की कौशल सहित कई सेलेब्स शामिल हैं|

अमिताभ बच्चन ने फैन्स को दी लोहड़ी की शुभाकामनाएं 

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स अकाउंट सभी चाहने वालों लोहड़ी का हार्दिक शुभाकामनाएं दी हैं| इसे शेयर करते हुए बिग बी ने लिखा कि ‘जब वे लोहड़ी के खास मौके पर दान इकट्ठा करने के लिए हर घर के परिवार के पास जाया करते थे तो सभी कुछ इस तरह का मंत्र गाया करते थे| इसके बारे में मां अक्सर हमें कहानियां सुनाती थीं| यह मंत्र कुछ ये था- ‘लोहड़ी दा टक्का दे, रभ थानू बच्च दे…’

सनी देओल ने पोस्ट शेयर कर दी लोहड़ी की बधाई

वहीं बिग बी के अलावा सनी देओल ने भी अपने फैंस को लोहड़ी की बधाइयां दी हैं| सनी पाजी ने अपने इंस्टा स्टोरी पर लोहड़ी की एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि आज की भागदौड़ भरी लाइफ में मैं उन पुराने दिनों को याद करता हूं, जब हम सभी इकट्ठा होकर लोहड़ी का त्योहार मनाया करते थे|

अक्षय कुमार ने शेयर की इंस्टा स्टोरी

वहीं अक्षय कुमार ने भी अपने इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि ‘आपको और आपके परिवार को लोहड़ी की ढेर सारी शुभकामनाएं…’

विक्की कौशल ने भी फैन्स को किया विश 

वहीं पंजाबी मुंडा विक्की कौशल ने भी अपने फैंस को लोहड़ी विश किया है|

संजय दत्त ने सभी को ‘हैप्पी लोहड़ी’ किया विश 

संजय दस्त ने भी अपने फैंस को लोहड़ी की बधाइयां दी हैं| उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर सभी को ‘हैप्पी लोहड़ी’ विश किया है|

अनुपम खेर

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनपुम खेर ने पंजाबी स्टाइल में अपने चाहने वालों को बधाइयां दी हैं| उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए पंजाबी में लिखा कि ‘आप सब को लोहड़ी के खास उत्सव की बधाई|

यह भी पढ़ें – आमिर खान ने बेटी ईरा की शादी में ‘मस्ती की पाठशाला’ गाने पर जमकर किया डांस, सामने आया इनसाइड वीडियो

About Post Author