मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं कृति सेनन, एक्ट्रेस के ग्लैम लुक ने खींचा सभी का ध्यान

KNEWS DESK- बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने लुक को लेकर भी हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं| वहीं एक्ट्रेस बुधवार यानि आज मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई, जहां उनके ग्लैम लुक ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है|

मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं कृति सेनन ने ब्राउन क्रॉप टॉप और मैचिंग शॉर्ट्स के साथ ब्लैक ब्लेज़र पहना था।

एक्ट्रेस ने अपने लुक को ब्लैक शेड्स और हील्स से पूरा किया। इस दौरान कृति ने ओपन हेयर किये हुए थे|

अपने ग्लैम और स्टाइलिश अंदाज में कृति सेनन बेहद सुन्दर नजर आईं| एक्ट्रेस के नए लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं|

एक्ट्रेस कृति सेनन हाल ही में शाहिद कपूर के साथ फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में नजर आई थीं|

कृति सेनन राजेश ए. कृष्णन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘क्रू’ में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस तब्बू और करीना कपूर खान के साथ दिखाई देंगी| फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं|

About Post Author