महारानी लुक में शानदार लगीं कृति सेनन, दीपिका-प्रियंका को एक्ट्रेस ने किया फेल

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन का रॉयल लुक काफी वायरल हो रहा है| एक्ट्रेस ने मनीष मल्होत्रा का डिज़ाइनर बनारसी लहंगा पहने नजर आ रही हैं| कृति ने रणवीर के साथ रैम वॉक किया| एक्ट्रेस की शानदार फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं|

भंसाली की फिल्मों की हीरोइन जैसा कृति सेनन का लुक

मनीष मल्होत्रा ने कृति सेनन को सुर्ख लाल रंग के लहंगे से सजाया| जहां वह किसी रानी-महारानी से कम नहीं लग रही थीं| दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के रॉयल लुक पर भी कृति सेनन का ये अंदाज भारी पड़ा है|

बनारसी लहंगे में कृति सेनन

कृति सेनन रेड कलर के बनारसी लहंगे में दिख रही हैं| उंगलियों मे लाल महावर लगाया हुआ है तो फूलों के कलीरे से इस लुक में चार चांद भी लगाए  गए हैं|

मनीष मल्होत्रा ने रैंप पर उतारा कृति सेनन-रणवीर सिंह को

रणवीर सिंह और कृति सेनन ने आजतक किसी फिल्म मे काम नहीं किया है| लेकिन मनीष मल्होत्रा ने रैंप पर उतारा उनकी फ्रैश जोड़ी की हिंट ज़रूर दे दिए हैं| वहीं फैंस दोनों की जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं|

काशी विश्वनाथ मंदिर भी पहुंचे कृति-रणवीर

गंगा घाट पर हुए इस कार्यक्रम का नाम था धरोहर काशी की| जहां 20 देशों के राजदूत भी शामिल हुए| ये कार्यक्रम खास तौर पर बनारस के बुनकरों की शिल्प कला को नजर में रखते हुए रखा गया था|

मीडिया से बात करते हुए रणवीर सिंह और कृति ने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया जहां उन्होंने बताया कि कशी आना बहुत पॉजिटिव लगा|

यह भी पढ़ें – ब्लैक सूट में मौनी रॉय ने ढाया कहर, माथे पर बिंदी और खुले बालों में बला की खूबसूरत लगीं एक्ट्रेस

About Post Author