ब्लैक सूट में मौनी रॉय ने ढाया कहर, माथे पर बिंदी और खुले बालों में बला की खूबसूरत लगीं एक्ट्रेस

KNEWS DESK- बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय अक्सर अपने लुक को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं| एक्ट्रेस हमेशा अपने बोल्ड लुक के चलते लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचती हैं| मौनी का ग्लैम अवतार लोगों को अपना दीवाना बना देता है| वहीं अब एक्ट्रेस का नया लुक सामने आया है लेकिन इस बार एक्ट्रेस बोल्ड नहीं बल्कि देसी लुक में स्पॉट हुईं हैं|

एक्ट्रेस मौनी रॉय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इन्स्टाग्राम पर अपने साधारण और देसी लुक की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं| इस दौरान मौनी ब्लैक कलर का सूट पहने नजर आ रही हैं|

तस्वीरों में मौनी रॉय माथे पर एक ब्लैक कलर की बिंदी लगाये दिख रही हैं, जिसने एक्ट्रेस के लुक को और भी ज्यादा खूबसूरत बना  दिया है| मौनी ने इस लुक में खुले बाल रखना पसंद किया|

मौनी रॉय ने अपने लुक को न्यूड लिपस्टिक से पूरा किया, फोटोज में एक्ट्रेस की सादगी साफ़ झलक रही है| एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं| फैंस मौनी के लुक को काफी पसंद कर रहे हैं|

अदाकारा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- इतना जोश से भरा हुआ, इतना अवज्ञा से भरा हुआ मानो हर चीज के साथ लगातार युद्ध कर रहा हो लेकिन लड़ाई के हर पल का आनंद ले रहा हो, कभी भी इस दुनिया की लालसा न रखता हो| ॐ नमः शिवाय:

About Post Author