करीना कपूर ने हाथ बांधकर गाया राष्ट्रगान, वीडियो देख भड़के यूजर्स ने कह डाली ये बातें

KNEWS DESK- बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस करीना कपूर हाल ही में एक इवेंट में पहुंचीं थीं| जहां वे रेड कलर के ऑउटफिट पहने बेहद खूबसूरत दिखीं| इस समय वहीं का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है| जिसमें एक्ट्रेस राष्ट्रगान के दौरान हाथ बांधे हुए खड़ी हैं| उनकी इस हरकत पर अब उन्हें काफी ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है|

अपने एटीट्यूड के लिए जानी जाने वाली करीना कपूर की एक लापरवाही की वजह से सोशल मीडिया यूजर्स काफी गुस्से में हैं और उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं| दरअसल, एक्ट्रेस मुंबई में चल रहे एक इवेंट में शामिल हुई थीं| वो अपनी फिल्म को प्रमोट करने में पूरी जान लगा रही हैं| इस इवेंट में भी उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी| इवेंट में पहुंचीं करीना कपूर ने सबसे पहले दीया जलाया, इसके बाद फिर एक्ट्रेस ने सभी लोगों के साथ राष्ट्रगान गाया है| इस दौरान वह सावधान की पोजीशन खड़े होने की बजाय वो हाथ बांधे खड़ी हैं| एक्ट्रेस का इस तरह से राष्ट्रगान गाने को यूजर्स ने राष्ट्रगान का अपमाना  करने का आरोप लगाया है|

एक्ट्रेस के इस वायरल वीडियो पर एक यूजर ने कॉमेंट कर लिखा, इसे कोई बताओ कि राष्ट्रगान में सावधान खड़े होते है हाथ पकड के नहीं| एक और यूजर ने लिखा, राष्ट्रगान अटेंशन पोजीशन में गाया जाता है… ये इतना पैथेटिक है कि सो-कॉल्ड स्टार्स को ये नहीं पता| वहीं एक अन्य ने लिखा- जूते तो निकाल लेती हैशटैग संस्कार| एक ने पूछा, यहां भी एक्टिंग कर रही है क्या?

About Post Author