अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत कर रही है। फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स से भी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। अब मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने भी फिल्म देखने के बाद अपना रिव्यू शेयर किया है। उन्होंने खास तौर पर अजय देवगन और जयदीप अहलावत की परफॉर्मेंस की तारीफ की है।
Knews Desk – अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में अच्छा कलेक्शन कर लिया था। वहीं, बॉक्स ऑफिस पर इसकी रिकॉर्डतोड़ शुरुआत हुई है। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और शोज फुल चल रहे हैं। क्रिटिक्स ने भी फिल्म की तारीफ की है। इसी बीच मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने ‘दृश्यम 3’ देखने के बाद अपना रिव्यू शेयर किया है।
करण जौहर ने सोशल मीडिया पर ‘दृश्यम 3’ की जमकर तारीफ की और फिल्म की पूरी टीम की सराहना की। खास तौर पर उन्हें फिल्म में अजय देवगन और जयदीप अहलावत की परफॉर्मेंस पसंद आई। अजय देवगन ने भी करण जौहर के इस रिव्यू को अपने इंस्टाग्राम पर रीपोस्ट किया है।
‘दृश्यम 3’ पर करण जौहर ने दिया रिव्यू
करण जौहर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘दृश्यम 3’ का पोस्टर शेयर किया, जिसमें अजय देवगन, जयदीप अहलावत, श्रिया सरन, तब्बू और रजत कपूर नजर आ रहे हैं। फिल्म पर अपना रिएक्शन देते हुए करण ने लिखा, “क्या फिल्म है। मजेदार, लाजवाब।”
करण ने अजय देवगन और जयदीप अहलावत को टैग करते हुए दोनों की परफॉर्मेंस को “आउटस्टैंडिंग” बताया। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक पाठक को टैग करते हुए उन्हें “ब्रिलियंट डायरेक्टर” कहा।
करण ने ‘दृश्यम 3’ की पूरी कास्ट और क्रू को फिल्म की सफलता के लिए बधाई दी। इसके बाद अजय देवगन ने भी करण जौहर की इंस्टाग्राम स्टोरी को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रीपोस्ट किया।
बॉक्स ऑफिस पर ‘दृश्यम 3’ की रिकॉर्डतोड़ शुरुआत
‘दृश्यम 3’ अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने शुक्रवार यानी रिलीज के पहले दिन भारत में 66.7 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म ने शाहरुख खान की ‘पठान’ के पहले दिन के 57 करोड़ रुपये के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया।
फिल्म ने कई बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की ओपनिंग डे कमाई को भी पीछे छोड़ा है। रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने पहले दिन 30 करोड़ रुपये और रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ ने 63 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘दृश्यम 3’ ने दुनियाभर में पहले दिन करीब 95 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म को शुक्रवार को गांधी जयंती की छुट्टी का भी फायदा मिला। अब आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई किस रफ्तार से आगे बढ़ती है, इस पर सभी की नजरें हैं।