काजोल ने 29 साल बाद तोड़ा नो किसिंग रूल, जानें क्या है वजह

KNEWS DESK- वेब सीरीज द ट्रायल में वकील का रोल प्ले करने वाली बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री काजोल इस सीरीज में अपनी एक्टिंग के चलते जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं| आपको बता दें कि द ट्रायल में अपने रोल के अलावा काजोल अपने किसिंग सीन को लेकर भी काफी चर्चा में हैं| अभिनेत्री ने 29 साल बाद नो किसिंग रूल तोड़ा है| सीरिज में उन्होंने स्टार अली खान के साथ किस किया| एकबार पहले भी काजोल ने 1992 में आई फिल्म बेखुदी में किस सीन किया था फिर  1994 में आई फिल्म ये दिल्लगी में अक्षय कुमार के साथ किस सीन किया था लेकिन इसके बाद उन्होंने किस सीन ना करने की कसम खाई थी|

हाल ही में नेटफ्लिक्स पर काजोल लस्ट स्टोरीज 2 में देखी गई थीं| इसके बाद वह डिज्नी हॉट स्टार की वेब सीरीज द ट्रायल में नजर आईं| दोनों में ही उनके काम की जमकर तारीफ हुई| द ट्रायल वेब सीरीज में काजोल का किस सीन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है| सीरीज के एक सीन में काजोल के एक्स ब्वॉयफ्रेंड का रोल प्ले करने वाले एक्टर अली खान, काजोल को जबरन किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं| जिशु सेनगुप्ता ने सीरीज में काजोल के पति का रोल प्ले किया है| काजोल ने सीरीज के दो अलग-अलग एपिसोड में अपने एक्टर्स अली खान और जिशु सेनगुप्ता को किस किया है। जानकारी के अनुसार काजोल ने 29 साल बाद अपना नो किसिंग रूल तोड़ा क्योंकि वह अपनी इमेज बदलना चाहती हैं|

1992 में 16 साल की उम्र में काजोल ने फिल्म बेखुदी से बॉलीवुड में कदम रखा| उनकी पहली ही फिल्म सुपरफ्लॉप साबित हुई थी  लेकिन अभिनेत्री की दूसरी फिल्म बाजीगर  ब्लॉकबस्टर रही और काजोल पलभर में एक बेहतरीन अभिनेत्री बन गईं| इसके बाद उन्होंने करन-अर्जुन, कुछ-कुछ होता है, प्यार किया तो डरना क्या, प्यार तो होना ही था, माई नेम इज खान, कभी खुशी कभी गम जैसी हिट फिल्मों में काम करके लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई फिर अभिनेता अजय देवदन से शादी की और दो बच्चों की मां बनी जिसके बाद काजोल फिल्मों में कम से कम देखी गईं|

About Post Author