फैन की हरकत से घबराईं जान्हवी कपूर, स्टेज पर मची हलचल, बॉडीगार्ड ने उठाकर किया बाहर

KNEWS DESK- फिल्म ‘पेद्दी’ के प्रमोशन इवेंट में मंगलवार को एक ऐसा वाकया हुआ जिसने सबको हैरान कर दिया। स्टेज पर अचानक एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़कर अभिनेता राम चरण की तरफ दौड़ पड़ा। हालांकि मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उसे रोक लिया और स्थिति को नियंत्रण में कर लिया।

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि फैन अचानक स्टेज की तरफ बढ़ता है, जिससे वहां मौजूद अभिनेत्री जान्हवी कपूर काफी घबरा जाती हैं। वे तुरंत अपनी सीट पर सहम जाती हैं और उनके चेहरे पर डर साफ दिखाई देता है।

राम चरण के निजी बॉडीगार्ड और एमएमए फाइटर केविन कुंटा ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए फैन को रोक लिया। उन्होंने उसे गोद में उठाकर स्टेज से बाहर कर दिया। इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई और इवेंट के आसपास अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए।

घटना के बाद राम चरण ने उस फैन से अलग से मुलाकात की। यह मुलाकात पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई गई। बताया जा रहा है कि फैन इस घटना के बाद काफी भावुक हो गया था और रो पड़ा।

राम चरण ने उसे शांत कराया और आराम से बातचीत की। उन्होंने फैन के साथ फोटो भी खिंचवाई, जिससे वह काफी खुश नजर आया।

घटना के दौरान जान्हवी कपूर अचानक हुई इस हलचल से काफी घबरा गई थीं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह कुछ समय के लिए असहज हो गईं। सुरक्षा टीम ने तुरंत स्थिति को संभाला और कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।

https://www.instagram.com/reel/DZFGpVLTxtk/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

‘पेद्दी’ एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसमें एक व्यक्ति की खेल के जरिए अपनी पहचान बनाने की कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म का निर्देशन बुच्ची बाबू सना ने किया है, जबकि इसका निर्माण वेंकट सतीश किलारू ने किया है।

फिल्म में राम चरण और जान्हवी कपूर के अलावा शिव राजकुमार, दिव्येंदु और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *