स्वरा भास्कर के जन्मदिन पर पति फहद ने शेयर किया बर्थडे पोस्ट, लिखा ये क्यूट कैप्शन

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर आज 9 अप्रैल को अपना जन्मदिन मना रही हैं| इस खास दिन पर एक्ट्रेस के पति फहद अहमद ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है| फहद ने सेलिब्रेशन की तस्वीरे शेयर कर स्वरा को जन्मदिन की बधाई दी है| फोटो में एक्ट्रेस केक काटती नजर आ रही हैं|

Swara Bhasker Birthday: 'तुम आ गए हो नूर आ गया है', शौहर फहद ने खास अंदाज  में स्वरा भास्कर को किया बर्थडे विश | swara bhasker birthday fahad ahmad  shares special video |

फहद अहमद ने स्वरा को किया बर्थडे विश 

पति फहद अहमद ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर कर स्वरा भास्कर को जन्मदिन की बधाई दी है| फोटो में स्वरा भास्कर पति और परिवार के साथ बर्थडे केक काटती नजर आ रही है।  तस्वीर के साथ फहद ने कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, माय लव। हमारे जीवन में आने और इसे जादुई दीपक की तरह रोशन करने के लिए धन्यवाद।”

2023 में की थी शादी 

स्वरा भास्कर ने बीते साल फहद संग अपने परिवार और दोस्तों के बीच पूरे रीति रिवाजों से शादी की थी| शादी में स्वरा ने मेहरून और गोल्डन कलर की साड़ी पहनी थी, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं | शादी के कुछ महीनों बाद ही एक्ट्रेस ने बेटी राबिया को जन्म दिया था।

फहद और स्वरा की लव स्टोरी 

स्वरा और फहद लम्बे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन इस बात की जानकारी किसी को नहीं थी| आपको बता दें कि कपल की लव स्टोरी की शुरुआत साल 2019-2020 में हुए आंदोलन के दौरान हुई थी। एक्ट्रेस जोरो-शोरो से छात्रों के बीच नारे लगा रही थी| दोनों के विचार मिले और यहीं से दोनों की लव स्टोरी शरू हुई थी|

यह भी पढ़ें – पति विक्की जैन संग स्पॉट हुईं अंकिता लोखंडे, एक्ट्रेस के लुक ने खींचा सभी का ध्यान

About Post Author