पति विक्की जैन संग स्पॉट हुईं अंकिता लोखंडे, एक्ट्रेस के लुक ने खींचा सभी का ध्यान

KNEWS DESK- टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके बिजनेसमैन पति विक्की जैन बिग बॉस 17 के बाद से ही लगातार चर्चा में बने हुए हैं| कपल का म्यूजिक एल्बम ‘ला पिला दे शराब’ रिलीज होने के बाद से सुर्खियां बटोर रहा है| गाने को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है| इसी बीच अंकिता लोखंडे और विक्की जैन को मंगलवार यानि आज मुंबई में टी-सीरीज़ ऑफिस में देखा गया, जहां से सेलेब्स की तस्वीरें सामने आई हैं|

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे को मैचिंग पैंट के साथ पिंक टॉप पहने स्पॉट किया गया| उन्होंने अपने लुक को हील्स से पूरा किया| इस दौरान एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं|

आपको बता दें कि एक्ट्रेस वर्तमान में फिल्म “स्वातंत्र्य वीर सावरकर” में रणदीप हुड्डा के साथ नजर आ रही हैं| इस फिल्म का निर्देशन रणदीप हुड्डा ने ही किया है|

वहीं अंकिता लोखंडे के पति और बिजनेसमैन विक्की जैन ने चैती रंग की कार्गो पैंट के साथ एक शर्ट पहनी थी| उन्होंने अपने लुक को सफेद स्नीकर्स के साथ कम्प्लीट किया|

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का गाना ‘ला पिला दे शराब’ दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है| बता दें कि अंकिता- विक्की का ये पहला म्यूजिक वीडियो है| इस गाने को विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है| वहीं मनन भरद्वाज ने इसे संगीत किया है|

About Post Author