Dunki Review: किंग खान की डंकी है धमाकेदार, फिल्म को मिले शानदार रिव्यू

KNEWS DESK – शाहरुख खान की डंकी का फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे| फिल्म आज यानी 21 दिसम्बर सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है| किंग खान की फिल्म काफी शानदार है| शाहरुख खान ने अपना ही डायलॉग सही साबित कर दिया…राज कुमार हिरानी क्यों राज कुमार हिरानी हैं ये बात एक बार फिर साबित हो गई है| ये फिल्म हिरानी की फिल्म है और इसे हिरानी की फिल्म शाहरुख ने बनने दिया, यही इसकी सबसे खास बात है|

Shah Rukh Khan's Dunki First Movie Review Out & It's Looking Good So Far

फिल्म की कहानी

पंजाब के एक गांव में रहने वाले कुछ दोस्त लंदन जाना चाहते हैं| उन्हें लगता है वहां जाकर उनकी गरीबी खत्म हो जाएगी| एक को अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड को लेने जाना है, जिसका पति उसे मारता है| ये IELTS के पेपर की तैयारी करते हैं, लेकिन अंग्रेजी नहीं सीख पाते| फिर ये डंकी फ्लाइट यानी गैरकानूनी तरीके से जाते हैं| और फिर क्या होता है|ये देखने थिएटर जाइए|

फैमिली के साथ देखें डंकी 

शुरू से एंड तक फिल्म कमाल है| एक सीन ऐसा नहीं जो आप मिस कर सकें| कहीं भी फिल्म बोर नहीं करती| एक अच्छे फ्लो से चलती है और आपको हंसाती है| रुलाती है| चौंकाती है| शाहरुख पूरी फिल्म में नहीं छाए हुए| सही पढ़ा आपने| बाकी किरदारों को बराबर मौका मिला है और इसकी वजह से फिल्म और शानदार हो जाती है| एक-एक किरदार से आप जुड़ जाते हैं| पूरी तरह से साफ-सुथरी फिल्म है| पूरी फैमिली के साथ आराम से देख सकते हैं|

एक्टिंग 

शाहरुख खान ने कमाल का काम किया है| बाकी के किरदारों को भी उभरने का पूरा मौका दिया है| यहां एक यंग शाहरुख दिखते हैं और एक बूढ़े| मेकअप थोड़ा सा बेहतर हो सकता था लेकिन फिल्म के फ्लो के साथ ये मायने नहीं रखता| तापसी पन्नू ने शानदार काम किया है| शाहरुख के साथ वो काफी अच्छी लगी हैं. बुढ़ापे वाले किरदार में भी वो जमी हैं|

विक्की कौशल ने दिखा दिया कि वो छोटे से किरदार से भी बड़ा असर छोड़ जाते हैं| वो आपको हंसा भी जाते हैं और रुला भी| विक्रम कोचर शानदार हैं| वो फिल्म में अलग से निकलकर सामने आते हैं और दिल जीत लेते हैं| अनिल ग्रोवर ने भी कमाल की एक्टिंग की है| बोमन ईरानी और हिरानी की जोड़ी तो सालों से बनी हुई है और यहां भी बोमन कमाल का काम कर गए हैं|

डायरेक्शन

ये हिरानी की फिल्म है| शाहरुख खान हिरानी पर हावी नहीं हो पाए और यही वजह है ये फिल्म शानदार बनी है| उनका कहानी कहने का तरीका काफी इमोशनल है और आप उससे जुड़ जाते हैं| ये उनकी बेस्ट फिल्मों में गिनी जाएगी|

म्यूजिक

प्रीतम का म्यूजिक दिल को छू लेता है| निकले थे कभी हम घर से गाना जब जब आता है| आखें नम हो जाती हैं| अमन पंत का बैकग्राउंड स्कोर बहुत अच्छा है| मुकेश छाबड़ा की कास्टिंग कमाल है, और ये बहुत बड़ी वजह है इस फिल्म के इतना कमाल का बनने की| ऐसे एक्टर जो शाहरुख के आगे न सिर्फ टिके बल्कि कमाल कर गए| ऐसे एक्टर ढूंढना अपने आप में कमाल है| कुल मिलाकर ये साल की सबसे बेहतरीन है|

यह भी पढ़ें – फाइनल मुकाबले में आज साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी टीम इंडिया, केएल राहुल के पास है ये मौका

About Post Author