KNEWS DESK – ब्लॉकबस्टर फिल्म Dhurandhar के प्रोडक्शन डिजाइनर Saini S. Johar कानूनी विवादों में फंस गए हैं। चंडीगढ़ में एक महिला ने उनके खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि सैनी एस. जोहरे ने होटल में बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर मारपीट भी की।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला चंडीगढ़ के सेक्टर-17 पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। महिला ने शिकायत में दावा किया कि उसे ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया गया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसके साथ गलत व्यवहार किया गया।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने 21 अप्रैल को ही मामला दर्ज कर लिया था, लेकिन यह खबर अब सामने आई है। एफआईआर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं के तहत दर्ज की गई है। मामला सामने आने के बाद पुलिस सैनी एस. जोहरे की गिरफ्तारी की तैयारी में थी, लेकिन उससे पहले उन्होंने जिला अदालत से अग्रिम जमानत हासिल कर ली।
Saini S. Johar फिल्म Dhurandhar की सेट डिजाइनिंग टीम का अहम हिस्सा रहे हैं। उन्होंने फिल्म के लिए थाईलैंड में खास सेट तैयार किए थे, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता साबित हुई थी। दिसंबर 2025 में रिलीज हुए पहले पार्ट ने 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी, जबकि मार्च 2026 में आए दूसरे पार्ट ने 1800 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया। दोनों फिल्मों ने मिलकर 3100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की और इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में अपनी जगह बनाई।
फिल्म का निर्देशन Aditya Dhar ने किया था। वहीं Ranveer Singh, Akshaye Khanna, R. Madhavan और Arjun Rampal जैसे कलाकार फिल्म में नजर आए थे। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है और आगे पुलिस की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।