सिंघम अगेन के सेट से लीक हुईं दीपिका पादुकोण की तस्वीरें, वर्दी में दिखा एक्ट्रेस का स्वैग

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया है| वहीं एक्ट्रेस के फैन्स उनकी फिल्मों से जुड़े अपडेट्स का इंतज़ार करते रहते हैं| इसी बीच प्रेग्नेंट दीपिका की फिल्म के सेट से तस्वीेरें लीक हो गई हैं| जिसके चलते सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई है|

दीपिका पादुकोण ने जबसे अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है, तभी से फैन्स उनकी फिल्मों को लेकर अपडेट्स का इंतजार कर रहे थे| रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बन रही सिंघम अगेन के लिए दीपिका पादुकोण ने शूटिंग शुरू कर दी है| इसी बीच सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से एक्ट्रेस की तस्वीरें वायरल हो रही हैं| जिनमें दीपिका का स्वैग अंदाज़ नजर आ रहा है|

फिल्म के सेट से दीपिका की तस्वीरें हुई वायरल 

फिल्म सिंघम अगेन में दीपिका पादुकोण का स्पेशल कैमियो होने वाला है| पुलिस की वर्दी पहने दीपिका शक्ति शेट्टी के रोल में नजर आने वाली हैं| इसी बीच सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से दीपिका की फोटोज वायरल हो रही हैं| जिसमें दीपिका वर्दी पहने नजर आ रही हैं| सेट के माहौल देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि फिल्म का कोई एक्शन सीन शूट किया जा रहा है| फोटोज में दीपिका का जोश साफ़ नजर आ रहा है|

कॉप यूनिवर्स में दीपिका का डेब्यू

रोहित शेट्टी की फिल्म से दीपिका कॉप यूनिवर्स में डेब्यू करने वाली हैं| एक्ट्रेस का फिल्म में छोटा रोल है लेकिन तस्वीरें देखने के बाद ये कन्फर्म हो गया है कि दीपिका शानदार अवतार में नजर आने वाली हैं| हालांकि प्रेग्नेंसी में दीपिका एक्शन सीन शूट कर रही हैं, जिसे देखकर उनके चाहने वाले थोड़ी चिंता में आ गए हैं|

यह भी पढ़ें – AAP के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. संदीप पाठक ने ‘जुल्म का जवाब वोट से’ कैंपेन किया लॉन्च

About Post Author