उत्तराखंड: भट्ट की भावुकता, विपक्ष का कटाक्ष !

उत्तराखंड- उत्तराखंड में पांच लोकसभा सीटों में पहले चरण में होने वाले मतदान के लिए आज से प्रचार प्रसार का शोर थम गया है। भाजपा कांग्रेस समेत तमाम राजनीतिक दलों ने इस चुनावी दंगल को जीतने के लिए पूरी ताकत लगाई है। हालांकि सत्ताधारी दल बीजेपी प्रचार प्रसार के लिहाज से अपने सभी विरोधी दलों से आगे रही। इसके तहत दो बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड में विशाल जनसभा को संबोधित कर चुके हैं। इसके अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत पार्टी के तमाम स्टार प्रचारक राज्य में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील कर चुके हैँ। वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की बात करें तो कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पौड़ी और हरिद्वार लोकसभा सीट में जनसभा कर चुकी है। वहीं राज्य में प्रचार के अंतिम दिन भी भाजपा कांग्रेस ने जमकर प्रचार किया। इसके तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक ओर जहां नैनीताल में मेगा रोड शो किया। तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने हल्द्वानी में विशाल जनसभा को संबोधित कर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की जनता से अपील की। वहीं इसी प्रचार के दौरान कई नेता जनता से भावुक अपील भी करते हुए नजर आए, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जनता को संबोधित करते हुए फूट फूट कर रोने लगे। उन्होंने दोनों हाथ जोड़कर भाजपा प्रत्याशी को जीताने की अपील की है। वहीं कांग्रेस ने महेंद्र बट्ट की भावुकता पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ये घड़ियाली आंसू बहा रहे हैंमहेंद्र भट्ट की आंखों में तब आंसू नहीं आये जब जोशीमठ में लोग बेघर हो रहे थे और रो रहे थे। तब वो हमारे लोगों को माओवादी बता रहे थे। सवाल ये है कि एक तरफ भाजपा 400 पार का नारा दे रही है तो वहीं दूसरी ओर भाजपा के अध्यक्ष को भावुक होकर जनता से वोट मांगना पड़ रहा हैं। इस भावुकता के आखिर क्या मायने है।

देवभूमि उत्तराखंड में अब प्रचार का शोर थम चुका है। पहले चरण में राज्य की पांच लोकसभा सीटों में होने वाले मतदान के लिए कुल 55 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। सभी प्रत्याशी जनता के बीच जाकर अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। हांलाकि राज्य की पांचो सीटो में भाजपा और कांग्रेस के बीच ही सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है। दोनों ही दलों के तमाम स्टार प्रचारकों ने भी राज्य में प्रचार किया। हांलाकि इस प्रचार में भाजपा सबके आगे रही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर योगी आदित्यनाथ,अमित शाह, जेपी नड्डा समेत तमाम दिग्गज नेताओं ने पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की। वहीं भाजपा कांग्रेस समेत तमाम राजनीतिक दल भारी बहुमत के साथ जीत का दावा कर रहे हैं।

वहीं मतदान की घड़ी नजदीक आते ही तमाम राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों की चिंता बढ़ती जा रही है। इसके अलावा अब प्रचार के आखिरी दिनों में प्रदेश की जनता से भावुकता की भी अपील की जा रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जनता को संबोधित करते हुए जोशीमठ में फूट फूट कर रोने लगे। उन्होंने दोनों हाथ जोड़कर भाजपा प्रत्याशी को जीताने की अपील की है। वहीं कांग्रेस ने महेंद्र बट्ट की भावुकता पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ये घड़ियाली आंसू बहा रहे हैंमहेंद्र भट्ट की आंखों में तब आंसू नहीं आये जब जोशीमठ में लोग बेघर हो रहे थे और रो रहे थे तब वो हमारे लोगों को माओवादी बता रहे थे।

कुल मिलाकर पहले चरण में होने वाले मतदान से पहले प्रचार का शोर अब थम चुका है। 19 अप्रैल को उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों में वोटिंग होगी। ऐसे में अब जनता की बारी है देखना होगा कि उत्तराखंड की जनता क्या 2014 और 2019 की तरफ एक बार मोदी के नाम पर वोट करेगी या फिर कांग्रेस पर जनता इस बार भरोसा करेगी।

ये भी पढ़ें-   AAP के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. संदीप पाठक ने ‘जुल्म का जवाब वोट से’ कैंपेन किया लॉन्च

About Post Author