एयरपोर्ट पर दीपिका पादुकोण ने पैपराजी के साथ मनाया बर्थडे, वीडियो देख फैंस बोले- ‘Queen Of Heart’

KNEWS DESK- दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं| दोनों को एकसाथ देखकर फैंस बहुत ही खुश होते हैं| वहीं हाल ही में दीपिका ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था| बर्थडे सेलिब्रेट करने के बाद दीपिका अपने पति रणवीर सिंह के साथ स्पॉट हुईं| बता दें, एयरपोर्ट पर दीपिका ने पैपराजी के साथ केक कट किया, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है|

दीपिका पादुकोण का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है| वीडियो में दीपिका-रणवीर दोनों कार से बाहर आए फिर जैसे ही दोनों गेट में एंटर कर रहे थे तब एक पैपराजी केक लेकर आ गए| उसके बाद दीपिका ने केक काटा और रणवीर सिंह ने पैपराजी के साथ मिलकर बर्थडे सॉन्ग गाया|

वीडियो में दीपिका और रणवीर फोटोग्राफर से बात करते हुए नजर आए| दीपिका-रणवीर एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए नजर| दोनों ने पैपराजी के लिए पोज भी दिए| वीडियो में एक्ट्रेस ब्लैक कलर की फुल लेंथ हुडी में बेहद कूल लग रही थीं| उसके साथ उन्होंने मैचिंग शूज भी पहने थे| वहीं रणवीर ने व्हाउट टी-शर्ट और ग्रीन पैंट के साथ ब्लैक कलर का लॉन्ग कोट पहना था|

दीपिका और रणवीर के इस वीडियो पर यूजर्स कमेंट्स कर अपना रिएक्शन दे रहे हैं| एक फैन ने लिखा- क्वीन ऑफ हार्ट| वहीं दूसरे ने लिखा- दीपिका बहुत स्वीट हैं| इसी तरह और भी लोगों ने वीडियो पर अपनी राय दी|

About Post Author