Bigg Boss 17: शो में बड़ा उलटफेर, बॉटम 3 में आए ये कंटेस्टेंट, दो घरवालों को छोड़कर सभी हुए नॉमिनेट

KNEWS DESK- सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 इस समय लगातार चर्चा में बना हुआ है| शो में अभिषेक कुमार की वापसी पर सभी फैंस बेहद खुश हैं| वहीं घर में फिर से लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं| अंकिता और विक्की के बीच एक बार फिर से अनबन हुई| वहीं इस दौरान ‘बिग बॉस 17’ के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आ चुकी है|

बिग बॉस ने घरवालों को कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट करने का टास्क दिया| इसमें उन्हें घरवालों को अपनी सुविधा अनुसार डेंजर जोन में डालना था| ट्विस्ट से भरे इस एलिमिनेशन में सभी को बाउल में से उस कंटेस्टेंट की फोटो उठानी है, जिसे वह बेघर करना चाहते हैं| इस दौरान मन्नारा को ईशा, आयशा और विक्की ने नॉमिनेट किया| अरुण को मुनव्वर, विक्की, ईशा और आयशा ने नॉमिनेट किया| नॉमिनेशन की इस प्रक्रिया में अभिषेक, मुनव्वर और आयशा का टास्क दिलचस्प रहा| उन्होंने उस घर वाले को नॉमिनेट किया, जिसके बारे में अपने सोचा नहीं होगा|

इस टास्क में अभिषेक ने अरुण, विक्की, ईशा और समर्थ को नॉमिनेट किया है| अभिषेक का ये फैसला सुन सब खुश हुए क्योंकि उन्होंने पहली बार एक्स गर्लफ्रेंड ईशा को नॉमिनेट किया है| वहीं, मुनव्वर को आयशा, अरुण और समर्थ ने नॉमिनेट किया| आयशा को ईशा, समर्थ, मन्नारा, मुनव्वर और विक्की ने नॉमिनेट किया| टास्क के बाद बिग बॉस ने ऐलान किया कि अंकिता लोखंडे और ईशा मालवीय को छोड़कर बाकी सारे कंटेस्टेंट नॉमिनेशन में हैं| बॉटम 3 में समर्थ, आयशा और अरुण का नाम सामने आया है|

नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स के नाम

अभिषेक कुमार, विक्की जैन, आयशा खान, मन्नारा चोपड़ा, मुनव्वर फारुकी, अरुण माशेट्टी और समर्थ जुरेल|

About Post Author