KNEWS DESK – शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के साथ ही फिल्म दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है और इसे पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है। शुरुआती दो दिनों में ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
दो दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने शनिवार को 17.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि पहले दिन इसने 14.1 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह दो दिनों में फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 31.25 करोड़ रुपये रहा। वहीं ग्रॉस कलेक्शन 36.87 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 21.63% का उछाल भी देखने को मिला, जो इसके मजबूत वीकेंड ट्रेंड को दर्शाता है।
कमाई के दम पर ‘कॉकटेल 2’ 2026 की टॉप 5 वीकेंड ओपनर फिल्मों में शामिल हो गई है। शुरुआती दो दिनों में ही इसने कई फिल्मों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है और माना जा रहा है कि तीसरे दिन की कमाई के बाद यह और ऊपर जा सकती है।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन और बजट रिकवरी
ऑफिशियल आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 24 करोड़ और दूसरे दिन 29.4 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह दो दिनों में इसका कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 53.4 करोड़ रुपये हो गया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का बजट करीब 150 करोड़ रुपये है। इस हिसाब से ‘कॉकटेल 2’ ने अब तक लगभग 35.60% बजट रिकवर कर लिया है।
फिल्म की स्टार कास्ट और कहानी
‘कॉकटेल 2’ एक रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसमें शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। यह फिल्म सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी स्टारर ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है, हालांकि इसकी कहानी पूरी तरह नई और अलग है।