Christmas 2023: स्वरा भास्कर और फहाद अहमद ने लाडली बेटी राबिया संग मनाया पहला क्रिसमस, सैंटा कैप लगाए दिखीं कपल की लाडली

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों अपना मदरहुड एंजॉय कर रही हैं| एक्ट्रेस ने इसी साल एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया| स्वरा अक्सर अपनी बेटी के साथ बिताए पलों को फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं| बीते दिन स्वरा की लाडली राबिया ने अपना पहला क्रिसमस सेलिब्रेट किया है| इसकी झलक एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की हैं|

Swara Bhasker Pregnancy: शादी के कुछ दिनों बाद ही प्रेग्नेंट हुईं स्वरा भास्कर? क्या है इस वायरल खबर का सच! - Swara Bhasker Pregnancy Swara Bhaskar became pregnant only a few days

स्वरा-फहाद ने बेटी राबिया संग मनाया पहला क्रिसमस 

स्वरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहद प्यारी फोटो पोस्ट की है| इस फोटो में उनके साथ उनकी नन्हीं परी राबिया और उनके पति फहाद अहमद नजर आ रहे हैं| फहाद ने अपनी लाडली को हवा में उठाया हुआ है| वहीं, स्वरा अपनी बेटी को निहारती नजर आ रही हैं| इस दौरान राबिया व्हाइट जंप सूट के साथ रेड सॉक्स पहने हुए नजर आ रही हैं| साथ ही उन्होंने सिर पर क्यूट सैंटा कैप लगाई हुई है| लेकिन इस फोटो में राबिया का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है|

https://www.instagram.com/p/C1RzsAKIM7G/

फोटो के साथ लिखा दिल छू लेने वाला कैप्शन 

इस फोटो के साथ स्वरा ने लंबा चौड़ा कैप्शन भी लिखा है| उन्होंने पोस्ट के साथ लिखा- “भगवान का शुक्र है कि आप मुझे याद दिलाएं इस निराशाजनक हालात में लड़ने के लिए कुछ चीजें बची हैं| सभी को छुट्टियां मुबारक हो| 2023 हमारे घर में क्रिसमस, दिवाली, ईद सब कुछ लेकर आया| ये क्रिसमस बहुत अच्छा तो नहीं है क्योंकि गाजा में नरसंहार चल रहा है| हमारी तरफ से सभी को प्यार”|

वर्क फ्रंट 

स्वरा लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं| बेटी के जन्म के बाद से वो अपनी लाडली के साथ टाइम बिता रही हैं| स्वरा ने इसी साल पॉलिटिशियन फहाद अहमद से शादी की थी| वहीं, शादी के 8 महीने बाद ही स्वरा ने बेटी को जन्म दिया था| उन्होंने अपनी बेटी का नाम राबिया रमा अहमद रखा है|

यह भी पढ़ें – ‘सोची-समझी साजिश के तहत…’, बृजभूषण शरण सिंह को लेकर डिंपल यादव का बड़ा बयान

About Post Author